
52 साल की महिला ने रिलेशनशिप को लेकर कही ऐसी बात, हुई ट्रोल तो दिया जवाब
AajTak
महिला को अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ती है लेकिन उनका कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करती. यहां तक कि दूसरी महिलाएं भी उनकी आलोचना करती हैं. फिलहाल, ट्रोल से बेपरवाह ये महिला एक नए पुरुष दोस्त की तलाश में है.
52 साल की महिला अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें कम उम्र के लड़कों के साथ घूमना-फिरना और पार्टी एन्जॉय करना पसंद है. अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि अब उन्हें एक नए पुरुष दोस्त की तलाश है. हालांकि, इन सबके लिए महिला को काफी आलोचना झेलनी पड़ती है लेकिन उनका कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करती.
nypost की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली पात्सी मेन्नुति (Patsy Mennuti) टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हैं. यहां हाल ही में 52 साल की पात्सी ने एक वीडियो शेयर कर यूजर्स को अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड से मिलवाया. उनके इस वीडियो को 20 हजार से ज्यादा बार देखा गया.
पात्सी कहती हैं कि वह अपने आयु वर्ग के बाहर डेटिंग करने पर शर्मिंदा नहीं होती हैं. उन्हें 20-25 साल की उम्र के लड़कों के साथ रिलेशनशिप बनाना पसंद है. उन्हें कई बार कॉलेज के लड़कों के साथ पार्टी करते देखा गया. इसके वीडियोज खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए.
एक वीडियो में पात्सी कॉलेज के छात्रों के साथ स्विमसूट में, बीयर के कैन पकड़े हुए और सिगरेट पीते हुए नजर आईं. उनका दावा है कि उन्हें डेटिंग प्लेटफॉर्म Tinder ने चार बार बैन किया है. वह कहती हैं कि शुरू में लोगों को लगता था कि मेरी प्रोफाइल फेक है मगर मैं और मेरी आईडी दोनों ही असली है.
पात्सी ऐज गैप रिलेशनशिप के बारे में व्याप्त गलत धारणाओं को तोड़ने की बात करती हैं. इसके साथ ही वह यंग ऐज के लड़कों को रिलेशनशिप टिप्स भी देती हैं. सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूजर्स पात्सी से सवाल करते हैं जिनका वो अपने अंदाज में जवाब देती हैं. कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं, लेकिन पात्सी उनको नजरअंदाज कर देती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










