
5 साल तक डेटिंग, फिर निकाह... तलाक के बाद पत्नी का टिकटॉक वीडियो देख बौखलाया पति, 700KM दूर से आकर मार डाला
AajTak
पहले शादी, फिर तीन तलाक... अपनी जिंदगी में आईं परेशानियों को लेकर 29 वर्षीय सानिया खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ ऐसे ही वीडियो शेयर किए थे. जिसके बाद पति ने सानिया को गोली मार दी. फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. पाकिस्तानी-अमेरिकन महिला सानिया खान शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थीं. तो क्या था ये पूरा मामला, चलिए जानते हैं सानिया खान की ये दर्द भरी कहानी...
तारीख, 8 अप्रैल 1993, दक्षिण अमेरिका में टेनेसी राज्य के चट्टानूगा शहर (Chattanooga city of Tennessee state) में हैदर फारूख खान और शाजिया खान के घर एक बेटी पैदा हुई. नाम रखा गया सानिया खान (Sania Khan). परिवार मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला था. लेकिन नौकरी के कारण फारूख खान चट्टानूगा शहर में रह रहे थे. सानिया ने चट्टानूगा स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से अपनी ग्रैजुएशन पूरी.
बचपन से ही सानिया काफी हंसमुख स्वभाव की थीं. माता-पिता के साथ वह बेहतरीन जिंदगी बिता रही थीं. पढ़ने में भी वह काफी होशियार थीं. ग्रैजुएशन के बाद सानिया ने टेनेसी विश्वविद्यालय-चाटानोगोगा से मनोविज्ञान और महिलाओं के अध्ययन में डबल डिग्री हासिल की.
इसी दौरान साल 2016 में उनकी मुलाकात जॉर्जिया के बिजनेसमैन राहिल अहमद से हुई. हालांकि, राहिल भी मूल रूप से पाकिस्तान का ही रहना वाला था. दोस्ती प्यार में बदली और पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने जून 2021 में शादी कर ली. तब सानिया बतौर फोटोग्राफर काम करती थीं. यही नहीं, इससे पहले वह एयरहोस्टेस की भी नौकरी कर चुकी थीं. साथ ही साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थीं.
उनका अपना यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज था. टिकटॉक पर उन्हें 20 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते थे. उनकी वीडियो को काफी पसंद किया जाता था. लेकिन यह लड़की 29 साल की उम्र में दुनिया को इतनी जल्दी अलविदा कर देगी किसी ने सोचा भी नहीं था.
दरअसल, 18 जुलाई 2022 के दिन सानिया की उनके पति राहिल अहमद ने गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. आखिर ऐसा क्या हुआ था दंपति के बीच कि पति ने अपनी ही पत्नी को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली. चलिए जानते हैं विस्तार से...
राहिल को नहीं पसंद था सानिया का काम New York Post के मुताबिक, शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था. दोनों के परिवार भी इस शादी से काफी खुश थे. लेकिन पति सानिया को बाहर घूमने-फिरने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के खिलाफ था. उसे सानिया की फोटोग्राफी से भी दिक्कत थी. दरअसल, वह अक्सर शादी-समारोह जैसे अवसरों पर लोगों के लिए फोटोग्राफी करती थीं और यही उनका प्रोफेशन भी था.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






