
5 महिलाओं से शादी और 50 को मैरिज प्रपोजल... मैट्रिमोनियल साइट पर हुई ठगी की हैरतअंगेज कहानी
AajTak
मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी की अक्सर कई कहानियां देखने, सुनने और पढ़ने को मिलती है. लेकिन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मैट्रिमोनी साइट के जरिए शादी और ठगी की एक ऐसी हैरतअंगेज कहानी सामने आई है, जिसे जानने के बाद दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी की अक्सर कई कहानियां देखने, सुनने और पढ़ने को मिलती है. लेकिन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मैट्रिमोनी साइट के जरिए शादी और ठगी की एक ऐसी हैरतअंगेज कहानी सामने आई है, जिसे जानने के बाद दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. यहां एक शख्स ने अपनी जाल में फंसाकर पांच महिलाओं से शादी कर ली. इतना ही नहीं वो करीब 50 लड़कियों से शादी के लिए संपर्क में था.
दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने भी ऐसा जाल बिछाया कि शातिर अपराधी उसमें फंस गया. इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सत्यजीत सामल के रूप में हुई है. वो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता और उनसे शादी के बाद ब्लैकमेल करके लाखों रुपए ऐंठता था. उसके कब्जे से एक कार, बाइक, 2.10 लाख रुपए, एक पिस्तौल और शादी के कॉन्ट्रैक्ट बरामद किए गए हैं.
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि दो महिलाओं से अलग-अलग शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसी टीम के सफल प्रयासों की वजह से आरोपी ठग को गिरफ्तार किया जा सका है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने उन दो महिलाओं से विवाह किया था. उसकी 5 पत्नियों में से 2 ओडिशा, एक-एक कोलकाता और दिल्ली की हैं.
पुलिस को उसकी चार बीवियों के बारे में पता चल चुका है, लेकिन पांचवीं के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. आरोपी के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. वो मूल रूप से ओडिशा के जाजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में भुवनेश्वर में रह रहा है. वो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था. उनसे शादी का वादा करने के बाद नकदी, बाइक या फिर कार की मांग करता था.
महिलाओं द्वारा पैसे वापस मांगने पर वो उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाता भी था. उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वो मैट्रिमोनियल साइट पर 50 महिलाओं से चैट कर रहा था. फरवरी में कैपिटल पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी. दो शिकायतकर्ताओं में से एक के अनुसार वो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सत्यजीत सामल के संपर्क में आई थी.
इसके बाद वे नियमित रूप से चैट करने लगे. कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद मिलने भी लगे. फिर उसने शादी के बहाने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और कार खरीदने के लिए पैसे मांगे. पीड़िता ने बैंक से पर्सनल लोन लिया और उसके लिए 8.15 लाख रुपए की एक कार खरीदी. इसके बाद उसने उसे बिजनेस करने के लिए 36 लाख रुपए भी दिए. दूसरी शिकायतकर्ता से आरोपी ने 8.60 लाख रुपए और एक बाइक ली थी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








