
35 साल में कई बार टूटी BKU, लेकिन 'टिकैत' के सामने टिक नहीं पाया कोई संगठन
AajTak
भारतीय किसान यूनियन में रविवार को दो भाग हो गए हैं. राकेश टिकैत के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने बगावत कर अपना अलग संगठन बना लिया है, जिसकी कमान राजेश चौहान को मिली है तो संरक्षक की भूमिका राजेंद्र मलिक निभा रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन अपने 35 साल के सियासी सफर में करीब एक दर्जन बार टूटी है, लेकिन जो भी संगठन उससे निकल बने है, वो अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलना टिकैत बंधुओं को महंगा पड़ गया. भारतीय किसान यूनियन दो गुटों में बंट गई है. किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत से लेकर राकेश टिकैत तक कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले नेताओं ने किसान यूनियन से अलग भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नाम से अपना संगठन बना लिया. यह पहला अवसर नहीं है जब किसान यूनियन में टूट हुई हो बल्कि अपने 35 साल के इतिहास में करीब एक दर्जन बार बगावत हो चुकी है और नाराज नेता भाकियू के नाम से या मिलता-जुलता अपना संगठन बना चुके हैं, लेकिन किसान यूनियन का अपना वजूद कायम रहा.
1987 को हुआ था भाकियू का गठन एक मार्च 1987 को महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के मुददे को लेकर भारतीय किसान यूनियन का गठन किया था. इसी दिन ही शामली के करमूखेड़ी बिजलीघर पर पहला धरना शुरू किया. इस धरने में हिंसा हुई, तो आंदोलन उग्र रूप ले लिया और पीएसी के सिपाही और एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई. इस दौरान पुलिस के वाहन फूंक दिए गए. इसके बाद में बिना हल के धरना समाप्त करना पड़ा.
17 मार्च 1987 को भाकियू की पहली बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि भाकियू एक गैर-राजनीतिक दल के रूप में किसानों की लड़ाई को हमेशा लड़ेगी. महेंद्र सिंह टिकैत को बालियान खाप से लेकर गठवाला खाप मुस्लिम किसान का पूरा समर्थन मिला. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उपजी सहानुभूति लहर से कांग्रेस उस समय देश में अधिकांश राज्यों और केंद्र में भारी बहुमत से सत्ता में थी. ऐसे में किसान आंदोलन से उभरे भाकियू नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत खुद को बड़े किसान नेता के रूप में स्थापित कर ले गए थे.
किसान यूनियन से में पहली बार टूट हुई भारतीय किसान यूनियन देश में किसानों का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है, लेकिन आज किसान यूनियन के नाम से कई संगठन हैं. एक समय महेंद्र सिंह टिकैत की एक आवाज पर किसान दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की सत्ता हिला देने की ताकत रखते थे. महेंद्र सिंह टिकैत एक नहीं कई बार केंद्र और राज्य को अपनी मांगों के आगे झुकाया और देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को किसानों के पक्ष में घोषणा करने के लिए सिसौली आने पर मजबूर किया, लेकिन किसान यूनियन ने जिस तेजी से बुलंदी को छुआ, उसी तेजी से संगठन में बिखराव भी शुरू हो गया था.
भारतीय किसान यूनियन के गठन के दो महीने के बाद ही जून 1987 में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ देशखाप के चौधरी सुखबीर सिंह से विवाद हुआ था. इसके बाद सुखबीर सिंह ने खुद को भाकियू से अलग कर लिया था. अक्टूबर 1988 में जब भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने दिल्ली के बोट क्लब का धरना समाप्त किया तो उस समय भी भाकियू में उनके खिलाफ जमकर आवाज उठी थी और कई नेताओं ने भाकियू से अलग राह पकड़ी थी. हरपाल बिलारी जैसे नेताओं ने मुरादाबाद में अलग संगठन बनाए.
भानू प्रताप सिंह बगावत का बिगुल फूंका

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










