
30 साल तक माता-पिता ने बच्चों को घर में रखा कैद, ऐसे मिली 13 भाई-बहनों को आजादी
AajTak
क्या कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को भूखा रख सकता है? उन्हें मोटी-मोटी जंजीरों से बांधकर जानवरों जैसा बर्ताव कर सकता है? इस बात पर यकीन कर पाना बेशक मुश्किल है. लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा दंपति जोड़ा रहता था जिसने 30 सालों तक अपने 13 बच्चों के साथ ऐसा सलूक किया. इससे बच्चों की हालत ऐसी हो गई थी कि वे मरने की कगार तक पहुंच चुके थे. लेकिन कैसे इन बच्चों को पुलिस ने रेस्क्यू करके नरक से छुटकारा दिलवाया चलिए जानते हैं विस्तार से...
कहानी है कैलिफोर्निया में रहने वाले टर्पिन परिवार (Turpin Family) की. यहां डेविड और लुईस टर्पिन (David and Louise Turpin) नामक जोड़े रहता था. साल 1985 में इस जोड़े की शादी हुई थी. उस समय डेविड की उम्र 23 साल और लुईस की उम्र 16 साल थी. शादी से पहले दोनों वर्जिनिया में रहते थे. शादी के बाद डेविड और लुईस टेक्सास में रहने लगे. 1999 में यह परिवार रियो विस्ता शिफ्ट हुआ फिर साल 2010 में ये लोग कैलिफोर्निया आकर रहने लगे.
साल 2018 तक दोनों की शादी को 30 साल हो चुके थे. इन 30 सालों में इस जोड़े को 13 बच्चे पैदा हुए. जिसमें 10 लड़के और 3 लड़कियां थीं. सभी बच्चों की उम्र 3 से 30 साल के बीच थी. फिर दिन आया जनवरी 2018 का. यहां की लोकल पुलिस को एक 17 साल की लड़की का फोन आया, जिसने अपना नाम जॉर्डन टुर्पिन बताया. जॉर्डन उन्हीं बच्चों में से एक थी. उसने पुलिस से कहा कि हमें बचा लो, हम यहां कैद हैं. पुलिस को पहले यह कॉल मजाक लगी. लेकिन फिर उन्होंने बच्ची से पूरा मामला जानना चाहा. बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता ने अपने सभी 13 बच्चों को कैद कर रखा है.
सजा के तौर पर कई दिन तक स्टोर में कैद रखा Mirror के मुताबिक, जॉर्डन ने बताया कि उसके पिता डेविड और माता लुईस उन लोगों को बाहर नहीं जाने देते. उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं. उन्हें मोटी-मोटी चेन से बांधकर रखते हैं. खाना भी कभी-कभी ही उन्हें दिया जाता है. जॉर्डन ने बताया, ''मैं अक्सर अपने पिता का पुराना मोबाइल गाना सुनने के लिए इस्तेमाल करती थी. जब मेरी मां को इस बारे में पता लगा तो उसने मुझे सजा के तौर पर एक स्टोर में बंद कर दिया. बड़ी मुश्किल से मौका पाकर मैंने एक दिन वो मोबाइल चोरी कर लिया. लेकिन ऐसा करते हुए मेरी एक बहन जो कि 13 साल की है, उसने मुझे देख लिया. मैंने उसे अपने पास बुलाया और कहा कि हम लोग ऐसे मर जाएंगे. हमें इस नरक से मुक्ति चाहिए तो पुलिस को सब कुछ बताना पड़ेगा.''
घर से भागे, लेकिन लौटना पड़ा वापस पुलिस को जॉर्डन ने आगे बताया, ''फिर मैं और मेरी छोटी बहन किसी तरह मौका पाकर वहां से देर रात को भाग निकले. लेकिन हम कभी बाहर गए ही नहीं थे इसलिए हमें पुलिस स्टेशन का रास्ता तक नहीं पता था. इसलिए हमने तय किया कि हम वापस घर लौट जाते हैं. हम वापस आ गए. लेकिन मैं खुद को और अपने भाई बहनों को मरता हुआ नहीं देख सकती. इसलिए मैंने आपको फोन किया है. प्लीज हमारी मदद करो.'''
पुलिस ने घर की तलाशी की शुरू इसी के साथ जॉर्डन ने पुलिस को घर की उन जगहों के बारे में बताया जहां डेविड और लुईस ने बच्चों को कैद कर रखा था. यह फोन कॉल सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने सोचा कि इस मामले को बड़ी ही सावधानी से सोल्व करना होगा. इसलिए जॉर्डन द्वारा बताए गए पते पर पुलिस पहुंची. उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो डेविड बाहर निकला. पुलिस ने डेविड से कहा कि हम रूटीन चेकिंग पर निकले हैं. इसलिए सभी घरों की चेकिंग की जा रही है. फिर पुलिस ने जॉर्डन द्वारा बताए कमरों को तलाशा तो उनके होश उड़ गए.
घर से आ रही थी मरे हुए जानवरों की बदबू कमरों के अंदर जमीन पर हर जगह रस्सियां और लोहे की चेन पड़ी हुईं थीं. साथ ही घर से काफी गंदी बदबू भी आ रही थी. यह बदबू थी मरे हुए जानवरों की. घर के अंदर 13 बच्चे भी पुलिस को मिले, जिनकी हालत बहुत ही खराब हो रखी थी. देखने से ऐसा लग रहा था जैसे कि इन्हें काफी सालों से ढंग से खाना ही न दिया गया हो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








