
3 लव मैरिज, 3 शहर, 3 कातिल बीवियां... मेरठ की मुस्कान, औरैया की प्रगति और बेंगलुरु की यशस्विनी की कहानी
AajTak
देश में इस वक्त सौरभ हत्याकांड के अलावा औरैया और बेंगलुरु मर्डर को लेकर भी चर्चा हो रही है. तीनों ही मामलों का पैटर्न एक है. जहां बीवियां ही अपने पति की कातिल बन गईं. आइए जानते हैं तीनों हत्याकांड की कहानी विस्तार से...
देश में इस वक्त सौरभ हत्याकांड के अलावा औरैया और बेंगलुरु मर्डर को लेकर भी चर्चा हो रही है. तीनों ही मामलों में हत्या का पैटर्न एक ही है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहां सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. वहीं, यूपी के औरैया में भी प्रगति ने शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही अपने पति दिलीप की हत्या की साजिश रच डाली. इसके अलावा बेंगलुरु का मामला भी ठीक इसी तरह है. जहां पत्नी ने पति की हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात तीनों ही शादियां लव मैरिज थीं. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं तीनों हत्याकांड की कहानी....
सबसे पहले जानते हैं सौरभ हत्याकांड की कहानी
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी. सौरभ मुस्कान से प्यार करता था. मुस्कान उसकी जिंदगी से दूर न जाए, इसलिए उसने परिवार के खिलाफ जाकर शादी भी की. शादी के बाद दोनों से एक बेटी भी हुई. हालांकि शादी के कुछ ही वर्षों बाद सौरभ लंदन कमाने के लिए चला गया. इसी बीच सौरभ की पत्नी मुस्कान की बचपन के स्कूल फ्रेंड साहिल से मुलाकात होने लगी और उसे साहिल से प्यार हो गया.
यह भी पढ़ें: मेरठ: मुस्कान के घर मिले 'रहस्यमयी' सूटकेस में कौन सा राज दफन, फोरेंसिक टीम के हाथ बड़ा सुराग!
सौरभ जब लंदन में रहता था, तब मुस्कान सिर्फ और सिर्फ साहिल के साथ रहती थी. मुस्कान साहिल के प्यार में इस कदर डूब गई कि उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और साहिल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. इसी बीच लंदन से जब सौरभ घर आया तो मुस्कान ने सोते समय चाकू से वार दिया और फिर बॉडी के कई पार्ट कर दिए. इसके बाद साहिल की मदद से ड्रम में बॉडी के पार्ट को रखकर सीमेंट से जमा दिए. सबसे बड़ी बात हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ घूमने हिमाचल प्रदेश निकल गई. हालांकि, सौरभ के हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों जेल में हैं.
अब जानते हैं औरैया के प्रगति की कहानी

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








