
3 पेपरलीक, 6 राज्यों में नेटवर्क और CBI की एंट्री... कौन हैं मास्टरमाइंड , क्या हुआ अब तक एक्शन?
AajTak
NEET-UG पेपर लीक मामले में बिहार EOU लगातार बड़े एक्शन ले रही है. इस पेपर लीक मामले के तार राज्यों से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस मामले में अब सीबीआई की भी एंट्री हो गई है और उसने पहली एफआईआर दर्ज कर दी है. इसके अलावा यूपी की आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी यूपी एसटीएफ ने भोपाल से 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया है.
देश में इन दिनों पेपर लीक का मामला सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ NEET और UGC-NET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा को लेकर भी लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. पेपर लीक से देशभर के छात्र परेशान हैं. वो चाहे कोई भी राज्य हो, पेपर लीक और परीक्षा में धांधली का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा.
पेपर लीक के इन मामलों के तार 6 राज्यों से जुड़ते दिख रही है. इस बीच NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है. वहीं यूपी आरओ और एआरओ पेपर लीक मामले में भी धरपकड़ जारी है. तो सबसे पहले जानने की कोशिश करते हैं कि किस मामले में किस तरह का एक्शन हो रहा है.
नीट पेपर लीक की गड़बड़ी कैसे आई सामने नीट पेपर लीक प्रकरण से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है और इसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है. बिहार व झारखंड में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) और राज्य पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं. अभी तक करीब अलग-अलग जगहों से 30 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जिसमें देश के 14 शहर भी शामिल थे. 23 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: NEET में ग्रेस मार्क्स वालों की परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर NTA और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद
67 छात्रों के एक साथ टॉप करने से हर कोई हैरान इस साल चार जून को जब नीट परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए तो 67 छात्रों ने एक साथ टॉप रैंक हासिल की. 67 उम्मीदवारों ने समान 99.997129 परसेंटाइल स्कोर किया. आज तक कभी भी इतनी संख्या में एक साथ छात्र टॉपर नहीं रहे. सबसे अधिक 2021 में तीन छात्र टॉप पर गए थे. रिजल्ट देखने के बाद से यह सवाल खड़े हो गए कि आखिर इतने सारे बच्चों के फुल मार्क्स कैसे आ गए? रिजल्ट के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर भी इस साल की नीट परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल उठने लगे थे. 67 टॉपर्स में से 8 टॉपर्स सेम एग्जाम सेंटर के थे. कई छात्रों का भी कहना था कि उनके नंबर इतने कम नहीं आ सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और कई याचिकाएं दायर की गई जिस पर अब 8 जुलाई को सुनवाई होगी. एक याचिका में बड़े स्तर पर पेपर लीक की घटनाओं का हवाला देते हुए मनमाफिक परीक्षा केंद्र चुनने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों का भी जिक्र है. मसलन, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे राज्यों के छात्रों ने NEET परीक्षा देने के लिए गुजरात के गोधरा में एक खास सेंटर चुना था. इन छात्रों ने NEET क्लियर करने और गोधरा में एक ख़ास सेंटर जय जलाराम स्कूल में अपना सेंटर चुनने के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत दी थी. नीट को लेकर दाखिल चार अलग-अलग याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया. पीठ ने इस नोटिस का जवाब 2 हफ्ते में दाखिल करने को कहा है. इन याचिकाओं पर भी 8 जुलाई को अगली सुनवाई मूल याचिका के साथ ही होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










