
23 साल की लड़की को मैनीक्योर कराना पड़ा महंगा! नाखून से ये खतरनाक वायरस चला गया अंदर
AajTak
सैलून में एक 23 साल की लड़की को मैनीक्योर कराते समय एक खतरनाक वायरस के कारण संक्रमण हो गया. यह संक्रमण 1 लाख लोगों में से सिर्फ 3 लोगों को होता है. यह क्या वायरस था, इस बारे में जानेंगे.
23 साल की एक लड़की को मैनीक्योर कराना महंगा पड़ गया क्योंकि इस दौरान उसके नाखून में एक ऐसा वायरस चला गया जो यौन संचारित संक्रमण (Sexually Transmitted Infection) का कारण बनता है. लड़की का कहना है कि 1 जून 2023 को ऐक्रेलिक नेल मैनीक्योर के लिए पोर्टलैंड के एक सैलून गई थी और उसी दौरान उन्हें वो संक्रमण हुआ.
हालांकि, यह सिंपल ब्यूटी सर्विस थी जिसकी कीमत आमतौर पर 5 हजार से 6 हजार के बीच होती है जिसके परिणामस्वरूप कथित तौर पर एसटीआई हर्पीज वायरस का संक्रमण हुआ.
क्या था पूरा मामला
मैनीक्योर करवाने के कुछ घंटों बाद ही महिला को अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली पर सूजन महसूस हुई और वह बीमार महसूस करने लगी. 4 दिन बाद उसकी अंगुलियों पर दर्दनाक छाले पड़ गए और उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा. उसकी उंगलियों की हालत देखकर डॉक्टर्स ने उसके घावों से स्वाब लिया और उसके छालों से नमूने लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे.
टेस्टिंग से पता चला कि उसे हर्पेटिक व्हाइटलो संक्रमण हो गया था. यह हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस के कारण होने वाला उंगली का संक्रमण है. यह एक सामान्य वायरस है जो अमेरिका में प्रतिवर्ष 1 लाख लोगों में लगभग 3 को प्रभावित करता है. इसके कई प्रकार हैं, जिनमें HSV-1, जो ओरल हर्पीज और कोल्ड कोर का कारण बनता है. वहीं HSV-2 जेनिटल हर्पीज का कारण बनता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को कौन से प्रकार का संक्रमण हुआ था.
आमतौर पर संक्रमित लार और जननांग लिक्विड के माध्यम से फैलने वाला हर्पेटिक व्हाइटलो संक्रमण, शेयर किए जाने वाले नेल इक्यूरमेंट या मेडिकल इक्यूपमेंट जैसी दूषित वस्तुओं के माध्यम से भी फैल सकता है. इसका कोई इलाज नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप घाव और छाले हो सकते हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











