
2050 तक क्लासरूम गायब? जानें क्यों बदल जाएगा बच्चों की पढ़ाई का सिस्टम, इंडिया कितना तैयार
AajTak
सोचिए, एक ऐसा स्कूल जहां बच्चे घंटों तक नोट्स नहीं रटते बल्कि AI के साथ मिलकर नई चीजें बनाते हैं. जहां रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि उनकी कल्पनाशक्ति उनका रिजल्ट तय करती है. सुनने में साइंस फिक्शन जैसा लगता है? लेकिन 2050 तक यही हकीकत होगी. अब पढ़ाई का असली टेस्ट होगा, कौन सोच सकता है, कौन बना सकता है और कौन AI को साथ लेकर आगे बढ़ सकता है. समझिए- ये बदलाव कैसा होगा.
साल 2050 तक आपके बच्चे का क्लासरूम वैसे नहीं होगा जैसा आप आज याद करते हैं. इस बदलाव की अच्छी बात ये है कि ये बदलाव उतना बुरा नहीं होने वाला जितना लोग सोचते हैं. हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन के हाल ही में हुए एक फोरम में कॉग्निटिव साइंटिस्ट हॉवर्ड गार्डनर ने साफ कहा है कि सबको एक जैसी पढ़ाई कराना, एक जैसे टेस्ट से आंकना, ये सब 2050 तक बिलकुल पुराना लगने लगेगा.
गार्डनर के मुताबिक, आने वाला समय बच्चों को एक ही किताब रटवाने और एक ही रफ्तार से पढ़ाने का नहीं होगा. स्कूल सिर्फ शुरुआती सालों में बेसिक चीजें सिखाएंगे. उनके अनुसार पढ़ाई सिर्फ 18 साल तक सीमित नहीं होगी और न ही परीक्षा अंतिम पैमाना रहेगी. भविष्य में बच्चों को उनकी कल्पनाशक्ति और उनकी बनाई चीजों से आंका जाएगा. यानी शिक्षा एकरूपता से व्यक्तिगत उद्देश्य की ओर बढ़ेगी. सच कहें तो गलत वो भी नहीं हैं.
आज अगर आप किसी औसत इंडियन स्कूल में जाएंगे तो देखेंगे कि पढ़ाई वाकई पुरानी सोच पर टिकी हुई है. यहां बच्चों को जबरदस्ती रटाया जाता है, सवालों को समझे बिना ही जवाब दोहराने दिए जाते हैं और पूरी शिक्षा प्रणाली उस दुनिया के लिए बनी है जो अब रह ही नहीं गई. लेकिन अब जब AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) क्लासरूम के दरवाजे पर दस्तक दे रही है तो ऐसे में एजुकेशन पर दुनिया की बातचीत बदल रही है. अब सवाल है, क्या भारत ये बातचीत सुनेगा?
हो चुकी है बदलाव की शुरुआत
हार्वर्ड फोरम ने साफ कर दिया है कि शिक्षा सिर्फ थोड़ा-बहुत नहीं बदलेगी, बल्कि बड़ा बदलाव पहले से ही शुरू हो चुका है. गार्डनर ने भविष्य की तस्वीर बताते हुए कहा कि बच्चे शुरुआती सालों में सिर्फ बेसिक चीजें सीखेंगे. वो पढ़ना, लिखना, गणित, शायद कोडिंग और उसके बाद प्रोजेक्ट्स, खुद से रिसर्च और AI की मदद से सीखने के रास्तों पर बढ़ेंगे.
इस स्थिति में पुराना मॉडल, यानी एक ही क्लास, एक जैसे एग्जाम और एक जैसी पढ़ाई, खत्म होना तय है. उसकी जगह लेगी व्यक्तिगत, खोज-आधारित और मेंटर द्वारा गाइड की गई पढ़ाई.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










