
200 करोड़ का मुकदमा, जिसने दुनिया को हिला दिया, एक सैनिक पर लगे गंभीर आरोप
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के एक सैनिक पर तीन अखबारों ने गंभीर आरोप लगाए थे. ये सैनिक वॉर हीरो रह चुका है, साथ ही देश के सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से नवाजा गया था.
इंसानियत के खिलाफ दुनिया में तमाम तरह के अपराध होते आए हैं. इस बात से हर कोई वाकिफ है. लेकिन सबसे बड़ा धक्का तब लगता है, जब इंसानियत के रक्षक माने जाने वाले लोग ही ऐसे अपराधों को अंजाम देते हैं. इसी तरह का एक मामला इस वक्त पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है. इसके केंद्र में हैं, ऑस्ट्रेलिया के वो सैनिक, जिन्हें वॉर हीरो भी कहा जाता है. इनका नाम बेन रॉबर्ट्स-स्मिथ है.
उन्होंने तीन अखबारों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था. जिसे वो हार गए हैं. इन अखबारों ने स्मिथ पर अफगानिस्तान में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया था. स्मिथ ने अखबार- सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड, द एज और द कैनबरा टाइम्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. इनके आर्टिकल्स में स्मिथ पर आरोप था कि उन्होंने निहत्थे कैदियों को मारा है. ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने यह कहते हुए मामले को खारिज कर दिया कि अखबारों ने साबित कर दिया है कि उनके कई आरोप "पर्याप्त रूप से सच" हैं.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जज ने कहा कि हत्या के छह में से चार आरोप काफी हद तक सच हैं. जिन्हें सैनिक ने नकार दिया है.
रिपोर्ट में बताया गया कि अपराधों में ये भी शामिल हैं-
जस्टिस एंथनी बेसांको ने पाया कि अखबार बाकी के हत्या के दो आरोपों को साबित नहीं कर पाए हैं. इसके साथ ही ये रिपोर्ट भी सही साबित नहीं कर पाए कि स्मिथ ने जिस महिला के साथ अफेयर था, उसका शोषण किया, न ही ये रिपोर्ट सच साबित हो पाई कि वो अपने जूनियर सहकर्मियों के लिए खतरा थे. लेकिन अन्य आरोप कि उन्होंने गैरकानूनी रूप से बंदियों पर हमला किया और साथियों को तंग किया, ये सच पाए गए हैं.
Ben Roberts-Smith is a hero. "The man of action is always ruthless, it's only the observer who has a conscience" - Goethe. pic.twitter.com/0kZzOr68wz

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












