
1994 में उग्रवाद विरोधी अभियान में मारे गए 5 युवकों के परिवार को 20-20 लाख दे सरकार, गुवाहाटी HC का आदेश
AajTak
ये पूरी मामला फरवरी 1994 में तिनसुकिया जिले के डूमडूमा सर्कल से सेना द्वारा उठाए गए ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के नौ सदस्यों में से पांच युवकों की हत्या से संबंधित है. उल्फा द्वारा एक चाय बागान प्रबंधक की हत्या के बाद ये एक्शन लिया गया था.
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र को असम के तिनसुकिया जिले में साल 1994 में उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना द्वारा मारे गए पांच युवकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है. एक याचिकाकर्ता के वकील ने ये जानकारी दी है. वकील परी बर्मन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अदालत ने लंबे समय बीत जाने को देखते हुए मामले को बंद घोषित कर दिया, जिससे सबूत या गवाहों को हासिल करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि जस्टिस अचिंत्य मल्ला बुजोर बरुआ और रॉबिन फुकन की खंडपीठ ने ये आदेश दिया है. उन्होंने कहा, "मामला आज बंद कर दिया गया है. माननीय अदालत ने भारत सरकार को आदेश दिया है कि वह पांच मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दे."
यह मामला फरवरी 1994 में तिनसुकिया जिले के डूमडूमा सर्कल से सेना द्वारा उठाए गए ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के नौ सदस्यों में से पांच युवकों की हत्या से संबंधित है. उल्फा द्वारा एक चाय बागान प्रबंधक की हत्या के बाद ये एक्शन लिया गया था.
तब AASU नेता जगदीश भुइयां, जो बाद में राज्य मंत्री बने, ने नौ युवकों की सुरक्षा के डर से तुरंत हाई कोर्ट के समक्ष हैबियस कॉर्पस दायर किया. इसके कारण सेना को उनमें से चार को जीवित और अन्य के शवों को बाद में पेश करना पड़ा. मामले में ढोला कैंप की 18 पंजाब रेजीमेंट के सात कर्मियों को हत्याओं में शामिल पाया गया और 2018 में सेना की एक अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुना दी.
बर्मन ने कहा कि मुआवजे की राशि हाई कोर्ट के पास जमा की जाएगी और पीड़ित परिवारों को जिला न्यायाधीश द्वारा चिन्हित किए जाने पर इसका भुगतान किया जाएगा. अधिवक्ता ने कहा कि चूंकि आदेश की कॉपी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए अधिक डीटेल साझा करना मुश्किल है.
बर्मन ने कहा, "चूंकि यह एक पुराना मामला है और साक्ष्य या गवाहों को पुनः प्राप्त करना कठिन होगा, अदालत ने इसे बंद करने का फैसला किया. अदालत मेरे मुवक्किल जगदीश भुइयां द्वारा दायर 1994 के बंदी प्रत्यक्षीकरण सहित दो मामलों की एक साथ सुनवाई कर रही थी."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










