
16 दिन बाद कोमा से जागा बेटा, फिर मां के साथ फूट फूटकर रोया, इमोशनल VIDEO वायरल
AajTak
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें एक बच्चे को उसकी मां के साथ रोते हुए देखा जा सकता है. ये बच्चा 16 दिन बाद कोमा से जागा है. उससे मिलने के लिए उसकी मां दौड़ी हुई आती है.
सोशल मीडिया पर एक मां-बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देख शायद ही कोई अपने आंसू रोक पाए. दरअसल एक मां अपने बेटे से मिलने के लिए अस्पताल आती है. उसे पता चलता है कि बेटा 16 दिन तक कोमा में रहने के बाद जाग गया है. वो बेटे से लिपटकर रोने लगती हैं. बच्चे का नाम गुइ है. वो जन्म के समय से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ त्वचा की बामारी से पीड़ित है.
बीमारी के कारण ये छोटा सा बच्चा 16 दिनों तक कोमा में रहा. फिर जैसे ही उसे होश आया, सबसे पहले वो अपनी मां को देखना चाहता था. जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे. इस मां को जब पता चला कि उनके बेटे की आंखें खुल गई हैं, तो वो दौड़े दौड़े अस्पताल आईं. बच्चा भी मां को देखकर भावुक हो गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
बीमारी में अधिक देखभाल की जरूरत
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा जन्म के समय से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित है. ये स्थिति टाइप VII कोलेजन की कमी से होती है. ये एक प्रोटीन है, जो त्वचा को एपिडर्मिस से जोड़ता है, जिसे बाइंडिंग प्रोटीन के रूप में जाना जाता है. इस स्थिति में गुइ और उसके माता-पिता को काफी सतर्क रहना पड़ता है. उन्हें ध्यान देना होता है कि गुइ को कहीं चोट न लग जाए, या खंरोच न आ जाए. बीमारी की जटिलताओं के कारण गुइ 16 दिनों तक कोमा में रहा. इनमें से 14 दिन वो इंट्यूबेशन में था.'
क्या बोल रहे हैं लोग?
वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. यूजर्स गुइ के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'उसे बहुत गंभीर निमोनिया था, इसीलिए वो कोमा में चला गया. मां हर दिन उसके पास ही रहीं और वह केवल उसी दिन घर गईं, जिस दिन वो जागा.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अपनी मां को देखकर बच्चे की जो प्रतिक्रिया है, उसने मेरे दिल को दो हिस्सों में बांट दिया है. परिवार को ढेर सारा प्यार.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










