
15 साल बाद बिछड़े पिता-पुत्र का राजकोट अस्पताल में हुआ मिलन, बेटे ने पहली बार देखा चेहरा
AajTak
राजकोट सिविल अस्पताल में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की पहचान उजागर होने पर सामने आया कि वह उत्तराखंड से 15 साल पहले लापता हुए वासुदेव जोशी हैं. अस्पताल के प्रयासों से उनका बेटा और भाई उनसे मिल सके. पहली बार पिता से मिलकर भावुक हुए बेटे ने अस्पताल का आभार जताया.
गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल में हाल ही में एक ऐसा मानवीय दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं. अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग ने न केवल एक ज़िंदगी को बचाया, बल्कि 15 वर्षों से बिछड़े उत्तराखंड के पिता-पुत्र को मिलाकर एक मिसाल कायम कर दी.
दरअसल, यह कहानी शुरू होती है 31 मार्च से, जब पुलिस ने एक अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया. सड़क हादसे में घायल इस व्यक्ति की हालत नाजुक थी, पसलियां टूटी हुई थीं, ब्रेन हेमरेज हो चुका था और दोनों पैरों की हड्डियां भी क्षतिग्रस्त थीं. उस वक्त कोई नहीं जानता था कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक परिवार के पुनर्मिलन की शुरुआत है.
यह भी पढ़ें: राजकोट में पीछे से आई सिटी बस ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत- देखें CCTV
अस्पताल में उन्हें वासुदेवभाई जोशी के नाम से पहचाना गया, जिनकी हालत इतनी गंभीर थी कि बचने की संभावना बेहद कम थी. लेकिन डॉक्टरों की टीम ने हार नहीं मानी. डॉ. शैलेश रामवत, डॉ. जय तुरखिया के नेतृत्व में डॉ. धवल काकड़िया, डॉ. हिरेन कटारिया, डॉ. ऋत्विक कानाणी और अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों ने मिलकर दिन-रात मेहनत की. तीन जटिल ऑपरेशनों के बाद आखिरकार वासुदेवभाई को होश आया.
जब वासुदेवभाई होश में आए, तो उनकी पहचान जानने का प्रयास शुरू हुआ. बातचीत में उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड के चंपावत जिले के निवासी हैं. इस जानकारी के आधार पर अस्पताल प्रशासन ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया. जांच में यह सामने आया कि वासुदेवभाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट सालों पहले उनके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई थी.
उत्तराखंड पुलिस ने परिवार को सूचित किया

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







