
100 दिन में 15 लाख करोड़ के प्रोजक्ट, जानिए मोदी सरकार ने कहां लगाया कितना पैसा
AajTak
मोदी सरकार के 3.0 ने अपने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित कई लक्ष्य हासिल किए गए हैं. इस दौरान सरकार ने बुनियादी ढांचे और खेती पर ध्यान केंद्रित करते हुए 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
मोदी सरकार के 3.0 ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं. सरकार द्वारा पहले 100 दिनों में करीब 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं. जिसमें मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे का विकास, स्वास्थ्य सेवाओं,विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, सुरक्षा सड़क, रेलवे, बंदरगाह आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है.
अपने 100 दिन के कार्यकाल का जिक्र पीएम मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में किया, जब वह ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी के लिए सबसे बेहतर विकल्प है.
प्रधानमंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में आप हमारी प्राथमिकताओं, गति और पैमाने को देख सकते हैं. हमने देश की तीव्र प्रगति के लिए आवश्यक हर क्षेत्र और मुद्दों को एड्रेस करने का प्रयास किया है.' पहले 100 दिन में सरकार ने जिन क्षेत्रों को वरीयता दी है, वो इस प्रकार हैं-
बुनियादी ढांचे का विकास
बुनियादी ढांचे का विकास के विकास पर 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिसमें सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई मार्गों का खास ध्यान रखा गया है. 76,200 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र में वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी दी गई, जो दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में से एक होगा.
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई-IV) के तहत: 49,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से 25,000 गांवों को सड़क मार्ग जोड़ने के लिए 62,500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण/उन्नयन को मंजूरी दी गई. 50,600 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की मंजूरी गई है. 936 किलोमीटर तक फैली 8 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







