
10 बच्चों की मां का एक कुंवारे पर आया दिल, गांववालों ने करा दी शादी, विदाई में दिए उपहार
AajTak
महिला के पति की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है. पहले पति से महिला के कुल 10 बच्चे थे. जिसमें 4 बेटियां और 6 बेटे शामिल हैं. उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 22 साल है. विधवा महिला किसी तरह स्थानीय गुरुकुल पीजी कॉलेज में छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी.
शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है. दरअसल, गोरखपुर के ददरी गांव में 42 साल की महिला का दूसरा विवाह गांववालों ने उसके प्रेमी संग करवा दिया. गौरतलब है कि महिला के पहले पति की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है. पहले पति से महिला के कुल 10 बच्चे थे. जिसमें 4 बेटियां और 6 बेटे शामिल हैं.
जिले के बड़हलगंज के ददरी गांव का यह पूरा मामला है. गांव की 42 वर्षीय सोनी देवी के पति विजय शर्मा का 6 साल पहले देहांत हो गया था. पति के मरने के बाद कुल 10 बच्चों की जिम्मेदारी सोनी देवी के कंधों पर आ गई थी. इनमें 4 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं. सोनी देवी की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 22 वर्ष है.
उधर, इसके बाद विधवा सोनी देवी किसी तरह स्थानीय गुरुकुल पीजी कॉलेज में छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करने लगी. इसी बीच, देवरिया जिले के नकइल गांव के रहने वाले बालेंद्र उर्फ बलई (40 वर्ष) की मुलाकात सोनी देवी से हुई. देखते ही देखते उम्र के इस पड़ाव पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे से मिलना जुलना करते थे.
इसके बाद कुछ लोगों ने उनके संबंधों पर आपत्ति जताई तो इस पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई. जिसमें यह फैसला लिया गया कि क्यों न इन दोनों की शादी करा दी जाए. लिहाज़ा इससे इनके साथ-साथ अनाथ 10 बच्चों को भी पिता का प्यार और उसकी छत्रछाया मिल जाएगी.
सर्वसम्मति से फैसला लेकर गांववालों ने इन दोनों की शादी विधि-विधान से करा दी. अब इस पूरे मामले की हर जगह चर्चा हो रही है. वहीं, लोग इस नेक कार्य के लिए गांववालों की भूरि-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं.
शुक्रवार को शिव मंदिर पर सोनी और बालेंद्र का संक्षिप्त विवाह करवा दिया गया. साथ ही साथ इन्हें विदाई में गांववालों की तरफ से उपहार भी दिए गए. देखें Video:-

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








