
'10 करोड़ दो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो', नितिन गडकरी को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
AajTak
केंद्रीय मंत्री से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक शख्स ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. फोन करने वाले ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक व्यक्ति ने धमकी दी है. जिसके बाद उनके नागपुर स्थित घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्रीय मंत्री से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांता बताया. इसी नाम से पहले भी जनवरी में गडकरी के ऑफिस में धमकी भरी कॉल आई थी.
पुलिस उपायुक्त (जोन II) राहुल मदाने ने कहा कि नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने गडकरी के जनसंपर्क दफ्तर में तीन कॉल की गईं. दो कॉल सुबह और एक कॉल दोपहर 12 बजे की गई. उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गडकरी के कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. डीसीपी ने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
14 जनवरी को मांगे गए थे 100 करोड़ रुपये 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक शख्स ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. फोन करने वाले ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है.
हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद कर्नाटक के बेलगावी में हिंडालगा जेल में बंद पुजारी ने कॉल में खुद के शामिल होने से इनकार किया था.
कार्यालय को उड़ाने की धमकी जनवरी में मिली धमकी में नितिन गडकरी के कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से 11:40 के बीच लगातार दो बार फोन आए थे. उनके नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस से की गई थी. फोन करने वाले ने उनके कार्यालय को उड़ाने की भी धमकी दी थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







