
1 रुपये किलो लगी बोली तो भड़के किसान, सड़क पर फेंका सैकड़ों किलो टमाटर
AajTak
नासिक की कृषि मंडी में आज किसानों के बीच नाराजगी देखने को मिली. दरअसल, जब टमाटर किसान मंडी में टमाटर बेचने आए तो व्यापारियों की ओर से टमाटर की बोली 1 रुपये किलो लगाई गई. इसी को देखते हुए किसान भड़क गए और टमाटर सड़क पर फेंक दिए.
Nashik Tomato Farmers: नासिक की कृषी उपज मंडी में आज टमाटर किसानों में खास नारजगी देखने को मिली. किसानों ने उस वक्त विरोध जाहिर किया जब मंडी में टमाटर की बोली 1 रुपये किलो लगी. किसान मार्केट में जाली में टमाटर लेकर आते हैं. इस जाली में 20 किलो टमाटर आते हैं. इसका मतलब है किसानों को प्रति जाली 20 रुपये मिलते. जब किसानों ने यह देखा तो उन्होंने सड़क पर टमाटर फेंककर विरोध दर्ज कराया.
20 रुपये जाली के हिसाब से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता. इस कीमत में खेत से मार्केट तक टमाटर लाने का खर्च भी नहीं निकलता. मंडी में व्यापारियों ने पहले टमाटर की तीन रुपये किलो बोली लगाई. इसके बाद उन्होंने दो रुपये किलो बोली लगाई और बाद में फिर एक रुपये किलो बोली लगाई. इसी को देखते हुए किसान परेशान हो गए और मंडी में बेचने के लिए टमाटरों को सड़क पर ही फेंक दिया.
मंडी का गेट भी किया जाम दरअसल, ऐसे मामलों में किसानों को नुकसान न हो इसके लिए कृषी उपज मंडी के कर्मचारी वहां मौजूद रहते हैं, लेकिन किसानों की मानें तो जब वो टमाटर लेकर मंडी पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था. इसे देखते हुए किसानों की नाराजगी और बढ़ गई. इसी को देखते हुए किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंके और मंडी का गेट भी जाम किया.
क्यों सड़क पर फेंके टमाटर किसानों का कहना था कि 1 रुपये किलो में न तो एक एकड़ में बोए गए टमाटर की मजदूरी वसूली जा सकती थी और ना ही टमाटर वापस ले जाने के लिए ट्रान्स्पोर्ट की लागत निकलती. इसलिए उन्होंने टमाटरों को सड़क पर फेंक दिया. वहीं, मीडिया से बात करते वक्त एक किसान ने कहा कि खेती करना इतना महंगा हो गया है, जिंदा रहें या मरें समझ में नहीं आ रहा. उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग ने पहले तीन-साढ़े तीन रुपये किलो टमाटर की बोली लगाई. हम उसके लिए भी राजी थे. मार्केट में 47 जाली माल था. जब 4-5 जाली खाली हो गईं तो व्यापारियों ने कहा कि माल बहुत ज्यादा है और टमाटर की बोली 1-2 रुपये कर दी.
किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि खेती तो करनी है. हमारा यही भाग्य है. उन्होंने कहा कि हम ज्यादा नहीं चाहते. हम बस चाहते हैं कि 100-150 रुपये में एक जाली टमाटर बिके. उन्होंने कहा कि इस मार्केट की समस्या ये है कि मार्केट कमिटी से एक भी आदमी मौजूद नहीं होता है और जो बोली लगती है, वह दाम किसानों को मिलता भी नहीं है.
(प्रवीण ठाकरे की रिपोर्ट)

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







