
'हेलो मैं भगवान, स्वर्ग के बैंक में पैसे जमा करो...', 6 साल में महिला से लूटे 2.76 करोड़
AajTak
हाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला से एक शख्स ने 6 सालों तक भगवान बनकर लूट की. वह उसे फोन करता और कहता कि स्वर्ग के बैंक में पैसे जमा करो. महिला से उसने लगभग 2.76 करोड़ रुपये लूट लिए.
कई बार आस्था के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाना इतना आसान हो जाता है कि कुछ कहना नहीं. हाल में एक महिला को इसी तरह लूटा गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्पेन की बुजुर्ग महिला को सबसे पहले साल 2013 में एक फोन आया.
'अपनी सेविंग को 'स्वर्ग के चर्च' में डाल दो'
क्या आप भगवान को 'न' कह सकते हैं? क्या होगा अगर उसने आपको मदद मांगने के लिए सीधे फोन किया हो? उत्तर-पश्चिमी स्पेन के लियोन की बुजुर्ग महिला, एस्पेरांज़ा को जब भगवान ने फोन किया और उससे कहा कि वह अपनी सेविंग को अपने 'स्वर्ग के चर्च' में डाल दे, तो वह भगवान को मना नहीं कर सकी.
'भगवान' के कहना पर दे दिए 2.76 करोड़ रुपये
महिला को एक बार भी संदेह नहीं हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है, क्योंकि कॉल आने पर उसे यकीन हो गया था कि उसे भगवान ने चुना है. छह सालों तक एस्पेरांज़ा ने भगवान के निर्देशों का पालन किया और एक स्थानीय सुविधा स्टोर में एक छोटी सी दराज में लगभग 300,000 यूरो (2.76 करोड़ रुपये) जमा किए. उसे कहा गया था कि ये पैसा स्वर्ग के चर्च में जा रहा है.
लोकल दुकानदार पर ठगी का आरोप

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











