
हिंडनबर्ग से जंग...अडानी के लिए मैदान में Wachtell, Elon Musk के खिलाफ भी Twitter को की थी मदद!
AajTak
Wachtell Lipton की स्थापना साल 1965 में वकीलों के एक छोटे से ग्रुप ने मिलकर की थी. शुरुआत में ये फर्म अपने ग्राहकों को कानूनी लड़ाई में सलाह देने का काम करती थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे इस फर्म ने अपना विस्तार किया और आज दुनिया की सबसे बड़ी Law Firms में एक है.
भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) और अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg)...ये दोनों नाम इस समय देश-दुनिया में चर्चा का विषय हैं. इस शॉर्ट सेलर कंपनी की बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश हुई रिपोर्ट ने अडानी साम्राज्य को ऐसा हिलाया कि ग्रुप का करीब आधा मार्केट कैप (Adani Group MCap) ही साफ हो गया.
अब तक सबसे बड़ा नुकसान झेल रहे गौतम अडानी ने अब हिंडनबर्ग से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए अमेरिकी की महंगी और विवादित मामलों के केस लड़ने में माहिर अमेरिकी लॉ फर्म वॉचटेल (US Law Firm Wachtell) को हायर किया है. आइए जानते हैं अडानी की ओर से लीगल फाइट लड़ने वाली इस कंपनी के बारे में...
करण अडानी के ससुर ने किया था संपर्क फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) से अडानी ग्रुप में मची उथल-पुथल और शेयरों में आई सुनामी अब तक जारी है. निवेशकों को आश्वस्त करने और ग्रुप की रेपोटेशन को जो नुकसान हुआ, उसका बदला लेने के लिए गौतम अडानी ने अब बड़ी तैयारी की है. रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत की सिरिल अमरचंद मंगलदास फर्म ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले के लिए अमेरिकी लॉ फर्म वाचटेल (Wachtell) से संपर्क किया था. बता दें कि इस भारतीय कंपनी को सिरिल श्रॉफ लीड करते हैं और वे गौतम अडानी के समधी हैं.
Twitter डील में वॉचटेल की भूमिका अब बात करते हैं Wachtell लॉ फर्म की, तो बता दें कि इसका नाम विवादित मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए दुनिया भर में मशहूर है. ये फर्म बीते साल 2022 में भी खूब चर्चा में रही थी. दरअसल, टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने जब 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील तोड़ी थी, तो उन्हें कोर्ट में घसीटने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने इसी वॉचटेल को हायर किया था. डेलावेयर कोर्ट में वॉचटेल ने ही ट्विटर की ओर से पैरवी करते हुए इस डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को मजबूर कर दिया था. वॉचटेल लॉ फर्म न केवल अपने केस लड़ने के हुनर के लिए मशहूर है, वहीं ये सबसे महंगी लॉ फर्मों में से एक है.
1965 से सेवाएं दे रही है ये लॉ फर्म Wachtell Lipton की स्थापना साल 1965 में वकीलों के एक छोटे से ग्रुप ने मिलकर की थी. शुरुआत में ये फर्म अपने ग्राहकों को कानूनी लड़ाई में सलाह देने का काम करती थी. लेकिन फिर धीरे-धीरे इस फर्म ने अपना विस्तार किया और वकीलों की संख्या भी बढ़ाई. एक बड़ी और विशेषज्ञ वकीलों की टीम के जरिए कंपनी मर्जर और अधिग्रहण, कॉर्पोरेट से जुड़े बड़े और विवादित मामलों को हाथ में लेकर उन्हें निपटाने का काम करने लगी.
अमेरिका समेत दुनियाभर में वॉचटेल सबसे बड़े लेन-देन, सबसे जटिल विवादों से संबंधित केसों को निपटाने के मामले में बड़ा नाम बन गई. आज इसकी पहचान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Twitter-Elon Musk के बीच हुई टेक सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी डील के विवाद के बाद, फिलहाल दुनियाभर में सुर्खियां बने गौतम अडानी-हिंडनबर्ग मामला भी ये फर्म ही सुलझाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










