
हाई हील्स पहनकर कैटवॉक कर रही थी 58 साल की मॉडल, तभी हो गया हादसा, VIRAL VIDEO
AajTak
Model Catwalk accident Viral Video: फेमस मॉडल हाई हील्स पहनकर रैम्प पर कैटवॉक कर रही थी. कैटवॉक करते हुए उसकी हील्स डिस्बैलेंस हो गई. इसके बाद वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ी. फिर मॉडल ने खुद को संभाला और रैम्प पर चलना शुरू किया. रैम्प पर चलते हुए वह बुरी तरह से कांप रही थी.
फैशन शो के दौरान एक फेमस मॉडल रैम्प पर कैटवॉक कर रही थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. अचानक ही उसके हाई हील्स का बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से गिर पड़ी. इसके बाद आसपास बैठे लोग उसे उठाने के लिए पहुंचे. लेकिन 58 साल की मॉडल खुद उठी और हाई हील्स हाथ में लेकर रैम्प पर कैटवॉक करते हुए वापस गई. अचानक लोगों के सामने खुद को गिरा देख मॉडल कांपने लगी.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर ही 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया और लिखा कि वैलेन्टिनो (Valentino) के फैशन शो में हर बार हील्स पहने हुई मॉडल को दिक्कत आती है.
अब आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला था क्या है? क्रिस्टीन मैक्मेनेमी (Kristen McMenamy) अमेरिकी सुपरमॉडल है. वह हाल में पेरिस में आयोजित वैलेन्टिनो स्प्रिंग फैशन शो (Valentino spring fashion show) रैम्प पर कैटवॉक कर रही थीं. अचानक रैम्प पर चलते हुए वह डिस्बैलेंस हो गईं और गिर पड़ीं. इसके बाद 58 साल की मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वहीं, इस मामले में न्यूयॉर्क पोस्ट का बयान भी सामने आया. कंपनी ने कहा- 'वैलेन्टिनो' कैटवॉक करने वाले अपने मॉडल्स की सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है. मॉडल्स कैटवॉक करने से पहले प्रैक्टिस भी करती हैं. उनके पास अपने पसंद की हील्स (शूज) में कैटवॉक करने का विकल्प होता है.
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के सामने आने के बाद बुरी तरह भड़क उठे. लोगों ने लग्जरी ब्रांड वैलेन्टिनो पर जमकर निशाना साधा.
एक यूजर ने कहा कि आखिर वैलेन्टिनो अपनी मॉडल्स को ऐसी हील्स क्यों पहनाता है? जो आकार में छोटी होती हैं. दूसरे यूजर ने लिखा-गिरने के बाद मॉडल कांप रही थी, यह चीज वीडियो में साफतौर पर देखी जा सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










