
हाई ब्लड प्रेशर होने पर मिलेगा अलर्ट, Apple के फीचर को मिली मंजूरी, इस महीने से होगा शुरू
AajTak
हाई ब्लड प्रेशर होने पर अब Apple Watch यूजर्स को अलर्ट मिलेगा. 9 सितंबर को आयोजित Apple Event के दौरान कंपनी ने इस फीचर की जानकारी दी थी और अब इस फीचर को अमेरिकी FDA की तरफ से मंजूरी मिल गई है. इस महीने के आखिर तक इसका सपोर्ट यूजर्स को मिल जाएगा. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple watch में अब एक नया फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स को हाइपरटेंशन होने पर नोटिफिकेशन्स मिलेगा. अब इस फीचर को अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की तरफ से Apple Watch में हाइपरटेंशन फीचर शुरू करने की मंजूरी मिल गई है.
9 सितंबर को हो चुके Apple Event के दौरान न्यू फीचर ब्लड प्रेशर मॉनिटर को पेश किया है, जिसमें बताया गया है कि हाइपरटेंशन के दौरान स्मार्टवॉच पर अलर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स वक्त रहते ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने को लेकर काम कर सकेंगे या करीबी अस्पताल में जा सकेंगे.
इस महीने में मिल जाएगा ये फीचर
Apple ने कहा था कि न्यू हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन्स फीचर चुनिंदा Apple Watch के लिए इस सितंबर के अंत तक आ जाएगा. इसमें ऐपल वॉच सीरीज 9, सीरीज 10, सीरीज 11 और प्रीमियम सेगमेंट की वॉच Apple Watch Ultra 2 और Ultra 3 हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर को जल्द ही 150 देशों के लिए जारी करेगा. इसमें अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: iPhone Air जैसा डिजाइन, कीमत 1 लाख रुपये कम, बेहद खास है ये स्मार्टफोन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












