
हर 30 घंटे में एक अरबपति, हर 33 घंटे में 10 लाख गरीब... कोरोना ने बढ़ाई अमीर-गरीब में खाई
AajTak
कोरोना वायरस एक ओर जहां तबाही लेकर आई तो दूसरी ओर इसने अमीरों को और अमीर और गरीब को और गरीब कर दिया. ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी में 573 नए अरबपति बढ़े, यानी हर 30 घंटे में एक अरबपति बना.
कोरोना जब दुनिया के लिए तबाही लेकर आया, करोड़ों लोगों की नौकरियां छीन लीं, करोड़ों परिवारों की बचत खत्म हो गई, अपना और अपनों का इलाज करवाने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ा, तब दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्हें इस महामारी से फायदा हो रहा था. कोरोना के दो साल में अरबपतियों ने इतनी कमाई की है, जितना उन्होंने 23 साल में नहीं कमाया था. ये दावा ऑक्सफैम इंटरनेशनल (Oxfam International) की रिपोर्ट में किया गया है.
ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के अरबपतियों की कोरोना के शुरुआती 24 महीनों में जितनी संपत्ति बढ़ी, उतनी 23 साल में भी नहीं बढ़ी थी.
दुनिया में इस समय 2 हजार 668 अरबपति हैं. ये अरबपति सामूहिक रूप से 12.7 ट्रिलियन डॉलर यानी 984.95 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इनके पास जितनी संपत्ति है, वो दुनिया की जीडीपी का 14% हिस्सा है.
ये भी पढ़ें-- अक्टूबर में पैदा होने वाले बनते हैं अरबपति? रिसर्च में सामने आई ये अनोखी जानकारी
रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें...
1. अमीर और अमीर हुआः महामारी आने के बाद दुनिया में 573 अरबपति बढ़ गए. यानी हर 30 घंटे में एक अरबपति बढ़ा. इन अरबपतियों की संपत्ति महामारी के दौर में 42 फीसदी यानी 293.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. दुनिया के 3.1 अरब लोगों के पास इतनी संपत्ति नहीं है, जितनी संपत्ति 10 सबसे अमीर लोगों के पास है.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









