
हर साल 200 हादसे, सैकड़ों मौतें... जानें फिर भी क्यों सबसे सेफ माना जाता है फ्लाइट का सफर
AajTak
आंकड़े बताते हैं कि हवाई सफर करना ज्यादा सुरक्षित है. सड़क और रेल से सफर करना ज्यादा खतरे भरा है. जानकारों का भी कहना है कि हवा में 38 हजार फीट की ऊंचाई पर सफर करना जमीन पर ड्राइविंग करने से ज्यादा सेफ है. ऐसे में जानते हैं कि सैकड़ों हादसे और मौतों के बावजूद हवाई यात्रा को सेफ क्यों माना जाता है?
नेपाल में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ. इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 की मौत हो गई. हादसे में एकमात्र पायलट की ही जान बच सकी. जो विमान हादसे का शिकार हुआ, वो सौर्य एयरलाइंस का बॉम्बार्डियर CRJ-200 एयरक्राफ्ट था.
ये हादसा काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ. सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि विमान पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था, लेकिन टेकऑफ होते ही कुछ मिनटों के अंदर ये दाईं और मुड़ गया रनवे पर ही क्रैश हो गया. इस विमान को दाईं की जगह बाईं ओर मुड़ना था. हादसे के वीडियो में दिख रहा था कि ये एयक्राफ्ट पूरी तरह जलकर खाक हो गया था.
ये इस साल का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा है. इससे पहले मार्च में रूसी वायुसेना का एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी.
नेपाल में हवाई सफर को सबसे अनसेफ माना जाता है. उसकी वजह नेपाल का पहाड़ों से घिरा होना और तेजी से मौसम बदलना है. पिछले साल ही जनवरी में येति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में 72 यात्रियों की मौत हो गई थी. बीते 24 साल में नेपाल में विमान हादसों में 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
विमान हादसों पर नजर रखने वाली संस्था एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 से 2023 के बीच दुनियाभर में 813 प्लेन क्रैश हो चुके हैं. प्लेन क्रैश की 813 घटनाओं में 1,473 यात्रियों की मौत हो चुकी है.
सबसे ज्यादा विमान हादसे लैंडिंग के दौरान होते हैं. इन सात साल में लैंडिंग के दौरान 261 हादसे हुए हैं. उसके बाद 212 हादसे उड़ान के दौरान ही हुए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










