
हर साल बारिश की यही कहानी... कहीं बह गई सड़क, कहीं रेलवे ट्रैक पर पानी
AajTak
आपने कभी नहीं देखा होगा कि कोई कहे कि बारिश में सरकारी अव्यवस्था के कारण नाले का पानी भी सड़क पर होने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं. या कोई कहे कि सिस्टम ने वक्त रहते नाला साफ नहीं कराया तो बारिश में घर में नाले का पानी घुस गया, इसलिए उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं. जनता की भावना से सरकारें खेल लेती हैं.
एक तरफ तो सरकारें जनता से ईमानदारी से टैक्स भरने को कहती हैं और इसी के आधार पर विकास की बात करती हैं. फिर वहीं, जब हर साल बारिश आती है जो टैक्स के बदले विकास के दावों पर पानी ही नहीं फेरती बल्कि दिल्ली, मुंबई,लखनऊ, जयपुर समेत कई बड़े महानगरों और शहरों में सरकारी दावों को डुबा देती है.
तेज बारिश में धुल जाता है विकास कई महानगरों और शहरों में हर साल कुछ घंटे की तेज बारिश के बाद विकास धुल जाता है और अव्यवस्थाओं की असली तस्वीर जनता को मुंह चिढ़ाती है. जनता टैक्स भरती है, लेकिन उसके बदले हर साल बारिश में कहीं सड़क बह जाती है. कहीं सब वे डूबने लगता है. कहीं रेल की पटरी के नीचे से जमीन खिसक जाती है और कहीं नाले-नाली-रोड के बीच फर्क खत्म हो जाता है.
सरकारें और सरकारी विभाग जलभराव वाली सड़कें देकर करते हैं मानहानि देश में धर्म और जाति के नाम पर आहत होकर लोग मुद्दा बना लेते हैं, लेकिन हर वर्ष आपके हमारे महानगरों-शहरों के बारिश में डूब जाने पर कोई आहत नहीं होता ? देश में कोई किसी को कुछ कह दे तो मानहानि हो जाती है, लेकिन आपके टैक्स भरने के बाद भी जो सरकारें और सरकारी विभाग आपको बारिश में गंदे पानी से भरी हुई सड़कें देकर आपकी मानहानि करते हैं, उसकी बात कोई नहीं करता.
कहीं बह गई सड़क तो कहीं बही पटरी जनता क्या टैक्स इसीलिए देती है ताकि सड़क बह जाए, सबवे डूब जाए पटरी लटक जाए. उफनते नाले, बाइक निगल जाएं. आपको बता दें कि ये सारे वाकये लखनऊ, पीलीभीत, मेरठ जैसे शहरों के हैं. 27 जून को दिल्ली वालों को पता चला कि जो टैक्स भरते हैं. वो डूब जाता है. 3 जुलाई को जयपुर वालों को भी अहसास हो गया कि मानसून में सरकारी विभागों की कारस्तानियों के उजागर होने का मौसम आ गया है. सड़कें कुछ घंटे की बारिश में लापरवाहियों का दलदल बनी दिखने लगीं. लखनऊ वाले भी अछूते नहीं रहे. उनको भी मौका मिला. छह जुलाई को बारिश आई तो बताया गया कि राज्य कोई भी हो. सरकार और सरकारी विभाग कोई भी हो, लेकिन बारिश के बीच जूझने वाले निवासी हर जगह एक हैं. रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक है.
बिहार में एक के बाद एक गिरे कई पुल इसी कड़ी में बिहार वालों को तो लगातार मौका मिलता रहा. अररिया से लेकर सारण तक. जब ईमानदारी की सीमेंट कम होने से भ्रष्टाचारियों के आगे पुल के पायों ने आत्मसमर्पण कर दिया. कहा, दो बूंद सत्यनिष्ठा की कोई मिला देता तो पुल के पैरों में बेईमानी का पोलियो न होता. बाकी जब तक मुंबई लबालब नहीं डूबती तब तक तो माना भी नहीं जाता कि इस बार मानसून ने एंट्री मारी है.
बारिश में डूबी मुंबई लिहाजा सोमवार देर रात से डूबती मुंबई ने, रेंगती मुंबई ने कह दिया कि लो जी हमारा भी नाम लिख लो इस बार की डूबगाथा में. जहां सरकारों की विकास वीरता भी डूब जाती है. डूब जाता है ईमानदारी वाला वो टैक्स भी जिसे भरकर जनता सोचती है कि काश इस बार बच गए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









