
'हमें कोई राहत नहीं मिल रही है, क्योंकि हम हिंदू हैं...', बाढ़ प्रभावित बांग्लादेशी हिंदुओं का वीडियो वायरल
AajTak
वीडियो में एक व्यक्ति अपने इलाके के बारे में बता रहा है, उसने कहा, हमें राहत के लिए एक भी व्यक्ति नहीं मिला है. हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम हिंदू हैं. उस तरफ नोआखली और बारिसल के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन हमें देखकर वे चले जा रहे हैं, इस तरफ नहीं आ रहे हैं. हम किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं
बांग्लादेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा. इस घटना के बाद पड़ोसी देश में पूरा राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है. इस दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और हमले के मामले भी देखे गए, जिसमें मंदिरों पर हमला और हिंदू समुदाय की संपत्तियों की लूट शामिल है. बांग्लादेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों के दौरान अंतरिम सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगने पर अल्पसंख्यकों के लिए स्थिति और भी खराब हो गई है. भारत के पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण कई जिले बुरी तरह प्रभावित हैं.
राहत और बचाव अभियान सेना, स्थानीय पुलिस और कई संगठनों चला रहे हैं. हालांकि बांग्लादेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हिंदू समुदाय का एक व्यक्ति हिंदू बहुल क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों के दौरान प्रशासन की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगा रहा है.
वीडियो में एक व्यक्ति अपने इलाके के बारे में बता रहा है, जो बांग्लादेश के फेनी जिले में कालीदाह संघ के वार्ड नंबर 8 में चेओरिया, तुलाबरिया है. उसने कहा, हमें राहत के लिए एक भी व्यक्ति नहीं मिला है. हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम हिंदू हैं. उस तरफ नोआखली और बारिसल के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन हमें देखकर वे चले जा रहे हैं, इस तरफ नहीं आ रहे हैं. हम किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, लेकिन गुनाह सिर्फ हिंदू होने का है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कहता है कि हमारी सिर्फ यही गलती है कि हम हिंदू हैं.
वीडियो का लिंक- https://www.facebook.com/share/r/LpEj5rDgw8RqjNTF/?mibextid=Ls6BEq
हिंदू समुदाय के कई सदस्यों ने इंडिया टुडे को बताया कि उन्हें कई इलाकों से ऐसी रिपोर्ट भी मिल रही हैं, जहां हिंदुओं की मदद नहीं की जा रही है और इसके बजाय कई अन्य मंदिर सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में हिंदू परिवारों को शरण दे रहे हैं और राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं. पूरे भारत से लेकर अलग-अलग जिलों के स्थानीय हिंदू समुदाय के कई संगठन भी मैदान में हैं, जो बचाव और राहत के काम में लगे हैं और बोर्ड और दूसरे माध्यमों से राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं.
जमात-ए-इस्लामी से प्रतिबंध हटा बांग्लादेश में अंतरिम सरकार आने के बाद पुरानी सरकार के कई फैसले पलट दिए गए हैं. इन्हीं में से एक फैसला जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर से प्रतिबंध हटाना भी है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने शासन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान उस पर प्रतिबंध लगा दिया था. हसीना सरकार ने पार्टी को 'उग्रवादी और आतंकवादी' संगठन बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया था और उसकी छात्र इकाई और अन्य संबद्ध संगठनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर आंदोलन भड़काने का दोषी ठहराया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










