
'हमारी कीमत पर नहीं...', PM मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर पाकिस्तान में हलचल
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं. पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच बड़े रक्षा समझौते होंगे. पीएम मोदी के इस दौरे को पाकिस्तान के अखबारों ने भी प्रमुखता से जगह दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'डॉन' ने रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के इंटरव्यू के हवाले से लिखा है कि भारत और अमेरिका अपने संबंध बेहतर कर रहे हैं उससे पाकिस्तान को कोई समस्या नहीं है. बशर्ते कि यह पाकिस्तान की कीमत पर न हो.
इसके अलावा, भारत और अमेरिका के बीच संभावित रक्षा डील को लेकर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा है कि अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी से साउथ एशिया में अस्थिरता बढ़ेगी और हथियार जुटाने की होड़ लगेगी.
अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी का संबोधन आश्चर्यजनकः डॉ मूनिस अहमर
कराची विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व डीन डॉ मूनिस अहमर ने पाकिस्तानी मीडिया 'द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून' में लिखा है, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. यह दूसरी बार होगा जब मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. यह आश्चर्यजनक है कि अमेरिका ने जिस व्यक्ति को 2005 में गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने में भूमिका को लेकर वीजा देने से इनकार कर दिया था, वह व्यक्ति दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेगा."
उन्होंने आगे लिखा है, "भारत में आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा अपनी वैश्विक साख को मजबूत करके तीसरी बार सत्ता में आने की पूरी कोशिश है. भारत अब SCO और G-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है. ये सारी बातें नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान का प्रतीक है.
चीन का मुकाबला करना मुख्य मकसदः पाकिस्तान टुडे

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









