
हमले.. धमकियां और साजिशः मूसेवाला मर्डर के बाद कई पंजाबी सिंगर्स-फिल्म स्टार गैंगस्टर्स के निशाने पर
AajTak
पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हुए जानलेवा हमले के बाद फिर से ये सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई पंजाबी गायकों को पंजाब में टारगेट किया जा रहा है? ये सवाल बेवजह नहीं, बल्कि इसके पीछे ऐसी ही कई वारदातें एक बड़ी वजह साबित हो रही हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमले की ख़बर ने हड़कंप मचा दिया है. इस सिंगर का नाम है अल्फाज़ उर्फ अमनजोत सिंह पन्नू. अल्फाज पर हुए जानलेवा हमले के बाद फिर से ये सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई पंजाबी गायकों को पंजाब में टारगेट किया जा रहा है? ये सवाल बेवजह नहीं, बल्कि इसके पीछे ऐसी ही कई वारदातें एक बड़ी वजह हैं.
पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमला वारदात बीते शनिवार रात की है. सिंगर अल्फाज और उनके साथी देर रात मोहाली के लैंडरन रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. वहां से निकलते वक्त उन्होंने देखा कि ढाबे के मालिक और एक कस्टमर के बीच में पैसों को लेकर झगड़ा हो रहा था. जैसे ही अल्फाज आगे बढ़े तो झगड़ा करने वाला कस्टमर वहां से गाड़ी लेकर भगाने लगा तो तभी अल्फाज उसकी गाड़ी के सामने आ गए.
गुस्से में कस्टमर और उसके साथियों ने अल्फाज पर हमला कर दिया गया और उन पर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद अल्फाज को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोपी का नाम विशाल उर्फ विक्की बताया जा रहा है.
मोहाली पुलिस ने इस संबंध में FIR दर्ज कर ली. अल्फाज की टीम की तरफ से जानरी आधिरकारिक बयान में कहा गया है, 'मोहाली पुलिस ने रायपुर रानी के रहनेवाले विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. विक्की पर अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज को टेम्पो से टक्कर मारने का आरोप है. सिंगर, ढाबे के मालिक और आरोपी के बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी. पुलिस ने विक्की के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सोहाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है.'
सिद्धू मूसेवाला की हत्या रविवार, 29 मई 2022 की शाम मानसा जिले में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला अपने घर से थार गाड़ी में सवार होकर निकले थे. वो अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर ही पहुंचे थे कि दो गाड़ियों में सवार होकर हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोकर उस पर गोलियों की बरसात कर दी थी. मूसेवाला पर AN-94 राइफल से हमला हुआ था. मौका-ए-वारदात से AN-94 राइफल की तीन गोलियां बरामद हुई थीं. हमले में आठ से दस हमलावर शामिल थे, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ 30 से ज्यादा राउंड फायर किए थे.
हमले के दौरान सिद्धू मूसेवाल के साथ गाड़ी में दो और लोग सवार थे, उन दोनों को भी गोली लगी थी. हमले के बाद बदमाश अपनी एक गाड़ी मौके पर छोड़कर ही फरार हो गए थे. हमले के बाद फौरन मूसेवाला को अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला बिश्नोई गैंग के विरोधी कैंप को सपोर्ट कर रहे थे. इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












