
हफ्ते में सिर्फ 2 दिन काम, फिर भी ये कंपनी देती है कर्मचारियों को Full Facilities
AajTak
IKEA India: कोई भी कर्मचारी थर्ड पार्टी पे-रोल पर नहीं है. उन्हें सैलरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड काम के घंटों के आधार पर मिलती है. कोई भी कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं. इसके अलावा फुल टाइम कर्मचारी की तरह ही उन्हें मेडिकल और इंश्योरेंस का लाभ मिलता है.
दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी IKEA के भारत में 3,000 कर्मचारी हैं. इनमें से करीब एक चौथाई कर्मचारी पार्ट टाइम रोल (Part Time Job) पर काम कर रहे हैं. ये सप्ताह में सिर्फ दो दिन काम करते हैं. IKEA के पार्ट टाइम कर्मचारियों में ज्यादातर छात्र और महिलाएं हैं, जो अपनी जरूरत के अनुरूप काम करती हैं. इस तरह देश में एक गिग वर्कर (Gig Worker) आकार ले रहा है. गिग वर्कर को काम के आधार पर पैसे मिलते हैं, ये स्वतंत्र रूप से ऑनलाइन काम करते हैं.
असाइनमेंट बेस्ड रोल
स्वीडिश फर्नीचर रिटेलर IKEA की कंट्री पीपल एंड कल्चर मैनेजर परिणीता सेसिल लाकड़ा ने 'आज तक' की सहयोगी वेबसाइट बिजनेस टुडे को बताया- 'आज हमारे पास दुकानों में लगभग 25 फीसदी पार्ट-टाइम असाइनमेंट बेस्ड रोल हैं. यह यूनिट के आधार पर अलग-अलग होता है. उदाहरण के लिए बेंगलुरु में 40 फीसदी पार्ट-टाइमर काम कर रहे हैं'.
थर्ड पार्टी पे-रोल पर नहीं
उसने कहा कि पार्ट-टाइमर कर्मचारी IKEA इंडिया के कर्मचारी हैं. कोई भी थर्ड पार्टी पे-रोल पर नहीं है. उनकी सैलरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड काम के घंटों के आधार पर है. कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं. इसके अलावा फुल टाइम कर्मचारी की तरह ही उन्हें मेडिकल और इंश्योरेंस का लाभ मिलता है. पार्ट टाइम कर्मचारी स्टोर और ऑफिस दोनों तरह के रोल में काम करते हैं. ये कर्मचारी सेल्स, लॉजिस्टिक, कस्टमर इंटरेक्शन जैसे डिपार्टमेंट में काम करते हैं.
स्टूडेंट्स और महिलाएं

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










