
सोशल मीडिया पर दोस्ती, विदेश यात्रा और फिर नरक बना जीवन... अबू धाबी में शहजादी के पास अब जिंदगी के सिर्फ 3 दिन!
AajTak
मोहब्बत में धोखा खाई, धोखे से अबू धाबी ले जाई गई, अबू धाबी में इलाज के नाम पर धोखा खाया, धोखे के हाथों बेची गई, धोखे में घर की नौकरानी बनी और फिर उसी धोखे और फरेब ने उसे क़ातिल बना दिया. अब ऐसे में इतने सारे धोखों के बीच अगर बेकसूर और बेगुनाह शहजादी को गोली मार कर मौत की सजा दी जाती है, तो ये कैसा और कहां का इंसाफ होगा?
भारत की बेटी शहजादी अबू धाबी की जेल में बंद है. उसे मौत की सजा मिली है. लेकिन शहजादी को अब भी बचाया जा सकता है. उस एक झूठे कत्ल के मामले में फंसाया गया है. मामला है 4 महीने के बच्चे के कत्ल का. यूपी के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी को 20 सितंबर के बाद गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी. लेकिन शहजादी को बचाने का अब भी एक रास्ता है. चलिए आपको बताते हैं, उस रास्ते की पूरी कहानी.
जिंदगी और मौत के बीच जंग अबू धाबी की जेल का नाम है अल-वाथबा जेल. अरबी शब्द अल वाथबा का मतलब है- छलांग. इस वक़्त इस जेल के अंदर जिंदगी और मौत के बीच की एक छलांग को लेकर जंग जारी है. इस जंग में जिंदगी हारती है या मौत जीतती है, इसका फैसला आने में अब एक हफ्ते से भी कम दिन बचे हैं. 20 सितंबर के बाद की कोई भी एक तारीख़ इस जेल में बंद हिंदुस्तान की शहज़ादी की जिंदगी की ये जंग खत्म कर सकती है. या फिर उसे सचमुच ज़िंदगी बख़्श सकती है. लेकिन जैसे-जैसे तारीख करीब आती जा रही है, शहज़ादी की जिंदगी और जान बख्शे जाने की उम्मीद दम तोड़ती जा रही है.
हर बार शहजादी को मिला धोखा अगर शहजादी की जिंदगी और उम्मीद दोनों सचमुच दम तोड़ जाती है, तो ये शहजादी के साथ सबसे बड़ी नाइंसाफी होगी. मुहब्बत में धोखा खाई, धोखे से अबू धाबी ले जाई गई, अबू धाबी में इलाज के नाम पर धोखा खाया, धोखे के हाथों बेची गई, धोखे में घर की नौकरानी बनी और फिर उसी धोखे और फरेब ने उसे क़ातिल बना दिया. अब ऐसे में इतने सारे धोखों के बीच अगर बेकसूर और बेगुनाह शहजादी को गोली मार कर मौत की सजा दी जाती है, तो ये कैसा और कहां का इंसाफ होगा?
प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती थी शहजादी जी हां, ये यूपी के उसी बांदा जिले की शहजादी है, जो 19 दिसंबर 2021 को अबुधाबी भेजी गई थी. भेजी क्या, बेची गई थी. अपने ही प्रेमी उजैर के हाथों. तब शहजादी आठ साल की थी, जब किचन में खौलता हुआ पानी चूल्हे से उसके चेहरे पर गिर पड़ा था. चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा जल गया. लेकिन शहजादी ने हिम्मत नहीं हारी. इसके बाद भी अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की, कॉलेज पास किया, गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए रोटी बैंक नाम के एक एनजीओ से जुड़ गई. शहजादी का एक ही सपना था वो इतने पैसे कमा ले कि प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपने चेहरे को ठीक करा ले.
सोशल मीडिया पर उजैर से मुलाकात इसी कोशिश में लगी थी वो. तभी 2020 आया, कोरोना लाने वाला वही मनहूस साल. कोरोना ने सबको घरों में समेट कर रख दिया था. इसी सिमटी हुई दुनिया में मोबाइल के जरिए शहजादी की मुलाकात सोशल मीडिया पर आगरा के रहने वाले उजैर से हुई. उजैर ने शहजादी को उसके उस झुलसे हुए चेहरे के साथ अपनाने का वादा किया.
उजैर ने शहजादी को भेजा था अबू धाबी फिर साल 2021 आया, उजैर ने शहजादी को उसके चेहरे का इलाज करने के नाम पर उसे अबू धाबी जाने के राजी कर लिया. करीब 90 हजार और कुछ ज़ेवर लेकर शहजादी अबू धाबी पहुंच गई. अबू धाबी में उजैर ने उसे फूफा और फूफी के घर भेज दिया. फूफी नाजिया अबू धाबी की अल नाहयान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है. वहां जाने के बाद शहजादी को पहली बार उजैर और उसकी बेवफाई का अहसास हुआ.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






