
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की वजह से शख्स के डूब गए 18 हजार करोड़ रुपये
AajTak
चीन के एक बिजनेसमैन वांग जिंग ने हाल ही में एक काफी पुरानी कविता सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. यह कविता उन्हें इतनी महंगी पड़ी कि इस एक पोस्ट से उनकी संपत्ति 18,370 करोड़ रुपए घट गई.
लोग अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं. कभी किसी को कोई तस्वीर पसंद आई तो वही पोस्ट कर दिया, कभी किसी को कोई कविता या लाइन पसंद आई तो वही पोस्ट कर दिया. ऐसा ही मामला चीन से आया जब एक शख्स को एक कविता पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के एक बिजनेसमैन वांग जिंग ने हाल ही में एक काफी पुरानी कविता सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. यह कविता उन्हें इतनी महंगी पड़ी कि इस एक पोस्ट से उनकी संपत्ति 18,370 करोड़ रुपए (करीब 2.5 अरब डॉलर) घट गई. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images दरअसल, यह कविता 1100 साल पुरानी कविता थी. यह कविता चीन के पहले सम्राट की दमनकारी नीतियों पर लिखी गई थी. और यही कविता इस बिजनेसमैन ने अब जाकर फिरसे पोस्ट कर दी. जब वांग ने इसे पोस्ट किया, तो लोगों ने माना कि वह चीन की मौजूदा शी जिनपिंग सरकार की आलोचना कर रहे हैं. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











