
'सेना और अर्धसैनिक बलों के वेतन को करें इनकम टैक्स फ्री', संसद में चंद्रशेखर की मांग
AajTak
आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने सेना और अर्धसैनिक बलों के वेतन को इनकम टैक्स फ्री करने की मांग की है. शुक्रवार को बजट पर चर्चा में शामिल होते हुए चंद्रशेखर ने ये मांग की.
संसद का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के छठे दिन लोकसभा में आम बजट पर चर्चा की शुरुआत हुई. बजट पर चर्चा के दौरान दिन की कार्यवाही के अंतिम वक्ता के रूप में बोलते हुए आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने बजट को निराशाजनक बताया और एससी-एसटी के लिए बजट आवंटन में कटौती का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सवालिया अंदाज में यह भी पूछा कि अल्पसंख्यकों को क्या दिया और एक विशेष मांग भी की. एडवोकेट चंद्रशेखर ने सेना को आयकर से छूट देने की मांग की.
उन्होंने कहा कि हम देश में सुरक्षित इसलिए हैं क्योंकि सीमा पर हमारी सेना खड़ी है. एयरपोर्ट से लेकर संसद भवन तक हमारे अर्धसैनिक बल तैनात हैं, इनकी वजह से हम सुरक्षित महसूस करते हैं. आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी ये मांग है सरकार से की फौज और अर्धसैनिक बल के वेतन को टैक्स फ्री किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर उनके वेतन पर भी टैक्स लगेगा तो उनकी पीड़ा को आप समझ सकते हो. वे कहते नहीं हैं किसी से और ना ही उनकी कोई यूनियन है.
एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि इससे सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान अपने बच्चों की अच्छी तरह देखभाल कर सकेंगे और देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे. इससे पहले, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि गरीबों को बजट से बहुत आशा थी, लेकिन जब बजट आया तो निराशा थी. चंद्रशेखर ने एससी-एसटी के बजट में कटौती का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने हालात सुधार दिए हैं. धरातल पर क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'हाफ ट्रूथ, हाफ अकाउंटेबिलिटी, हाफ फेडरलिज्म...', सीता हरण प्रसंग का जिक्र कर अभिषेक बनर्जी ने सरकार को घेरा
चंद्रशेखर ने पीएम पोषण योजना में बजट कटौती, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान और अन्य योजनाओं में कटौती का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि गरीब का बेटा भी डॉक्टर बनना चाहता है लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च इतना महंगा है, गरीब का सपना टूट जा रहा. उन्होंने ये भी कहा कि बजट में वकीलों के लिए कुछ नहीं है. किसान, मजदूर के लिए भी बजट में कुछ नहीं हुआ. एडवोकेट चंद्रशेखर ने अपनी स्पीच में अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन का मुद्दा भी उठाया.
यह भी पढ़ें: 'मैं इनका प्रशंसक...', राज्यसभा में जब शरद पवार की पार्टी से सांसद की तारीफ करने लगे BJP MP

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










