
सूडान में टेकऑफ करते समय क्रैश हुआ प्लेन, 4 सैनिकों सहित 9 की मौत, एक बच्ची सलामत
AajTak
Sudan plane crash: गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे सूडान में एक प्लेन हादसा हुआ, जिसमें 4 सैनिकों सहित 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त सिविल एयरक्राफ्ट टेकऑफ कर रहा था. अचनाक उसमें तकनीकी समस्या आ गई और टेकऑफ पूरा होने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया.
अफ्रीकी देश सूडान में रविवार देर रात बड़ा प्लेन हादसा हुआ. इस दुर्घटना में 4 सैनिकों सहित 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे की वजह तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है. इस भीषण दुर्घटना में भी एक बच्ची बच गई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल एयरक्राफ्ट सूडान के पोर्ट सूडान एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था. अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन टेकऑफ करते समय ही क्रैश हो गया. हादसा इतना भीषण था कि प्लेन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें सेना के 4 जवान भी शामिल थे. हालांकि, इस हादसे में एक बच्ची की जान बच गई. उसे तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सेना और अर्धसैनिक बल के बीच है जंग
बता दें कि सूडान पिछले करीब 100 दिनों से गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है. इस उत्तरी-पूर्व अफ्रीका देश सूडान में 15 अप्रैल से सशस्त्र बलों और उनके प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच जंग जारी है. इस युद्ध के बीच पोर्ट सूडान एयरपोर्ट का इस्तेमाल राजनयिक मिशन के लोगों, प्रवासियों और देश छोड़कर भाग रहे लोगों को निकालने के लिए किया जा रहा है.
अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
सूडान में जारी सिविल वॉर ने 23 जुलाई को अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं. अफ्रीकी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस लड़ाई में अब तक 1,136 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, इस क्षेत्र में युद्ध के दौरान काम कर रहे अलग-अलग संगठनों का दावा है कि मौत का असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है, क्योंकि मौत की कई घटनाओं को मॉनिटर ही नहीं किया जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











