
सीरिया में अमेरिका की Air Strike: बाइडेन का दावा- हमने ISIS आतंकी अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया
AajTak
US Strike in Syria: अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने तुर्की बॉर्डर के पास अतमेह कस्बे में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. हमले में अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को निशाना बनाया गया. ISIS प्रमुख बगदादी के मारे जाने के बाद अल-हाशिमी अल-कुरैशी ने इस आतंकी संगठन की कमान संभाली थी.
अमेरिका ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी (ISIS Leader Abu Ibrahim Al Hashimi Al Qurayshi) को सीरिया में मार गिराया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है. बाइडेन ने कहा कि बीती रात मेरे आदेश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने दुनिया के लिए एक बड़े आतंकवादी खतरे ISIS के ग्लोबल लीडर को मार दिया. बाइडन ने ट्वीट में लिखा, ''कल रात मेरे निर्देश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. सशस्त्र बलों की बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान से हटा दिया है. हमारे सैनिकों की बहादुरी की बदौलत यह कुख्यात आतंकवादी नेता अब इस दुनिया में नहीं रहा.''

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










