
सालों से तैयारी कर रहा था Ukraine, नागरिकों को रूसी हमलों से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशन को बनाया शेल्टर
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है. राजधानी कीव में नागरिकों को मेट्रो स्टेशनों में बॉम्ब शेल्टर में जाने की अपील की गई है. यूक्रेन में पूर्वी यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंडरग्राउंड नेटवर्क है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गई है. महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था और आज सुबह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया. इसके बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है. रूसी हमले से नागरिकों को बचाने के लिए राजधानी कीव में शेल्टर होम बनाए गए हैं. नागरिकों से इन शेल्टर में जाने की अपील की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











