
साउथ कोरिया: न PM को बताया, न कैबिनेट को... राष्ट्रपति को मार्शल लॉ का आइडिया देने वाले रक्षा मंत्री का इस्तीफा
AajTak
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने बुधवार रात 11 बजे अचानक से देश को संबोधित कर मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया था. लेकिन विपक्ष के विरोध और आम जनता के हंगामे के बीच उन्हें इस फैसले को वापस लेना पड़ा. इससे पहले संसद में इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव लाकर इसे गिरा दिया गया था.
दक्षिण कोरिया में इस समय भारी राजनीतिक अस्थिरता है. मार्शल लॉ को लेकर मचे घमासान के बीच देश के रक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. उन्हें इस पूरे मार्शल लॉ आइडिया का मास्टमाइंड माना जा रहा था.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने बुधवार रात 11 बजे अचानक से देश को संबोधित कर मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया था. लेकिन विपक्ष के विरोध और आम जनता के हंगामे के बीच उन्हें इस फैसले को वापस लेना पड़ा. इससे पहले संसद में इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव लाकर इसे गिरा दिया गया था.
इस मामले में राष्ट्रपति यून सुक के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि आज, राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून का इस्तीफा मंजूर कर लिया. इसके साथ ही सऊदी अरब में राजदूत चोई ब्युंग-ह्यूक को नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया है.
क्या रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति की थी सांठगांठ?
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून की पार्टी संसद में अल्पमत में है. संसद में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का बोलबाला है. ऐसे में सत्तारूढ़ पीपुलस पावर पार्टी के हर फैसले को संसद में विपक्षी पार्टी पलट देती है. इससे सरकार और राष्ट्रपति के फैसलों को संसद में पलट दिया जाता है. इसके बाद देश के रक्षा मंत्री किम योंग हयून ने राष्ट्रपति से देश में मार्शल लॉ लगाने का सुझाव दिया.
देश में मार्शल लॉ लगाने के सूत्रधार रक्षा मंत्री किम को ही माना गया. द कोरियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति देश के नाम संबोधन में मार्शल लॉ लगाने का ऐलान करेंगे, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री हान डक सू को भी नहीं थी.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







