
सरकारी नौकरी: ONGC में नौकरी का मौका, 2,623 पदों पर होगी भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन
AajTak
ONGC में नौकरी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी. चलिए जानते हैं, कैसे करना होगा आवेदन.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है.
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता आवेदन करने के लिए आपके पास डिप्लोमा ट्रेड की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री भी होनी चाहिए.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा: न्यूनतम: 18 वर्ष अधिकतम: 24 वर्ष एससी/एसटी: अधिकतम 29 वर्ष ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): अधिकतम 27 वर्ष विकलांग व्यक्ति: अधिकतम 34 वर्ष
कैसे होगा सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा.
किन पदों पर होगी भर्ती ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप 2025 में कई पदों पर भर्ती निकली है. जिसमें लाइब्रेरी सहायक, अग्नि सुरक्षा तकनीशियन, लैब केमिस्ट/विश्लेषक (पेट्रोलियम उत्पाद), लेखा कार्यकारी, कंप्यूटर विज्ञान कार्यकारी, मानव संसाधन कार्यकारी सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के पद भरे जाएंगे.
ऐसे करें आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं होम पेज पर भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें. अब "Apply Online" पर क्लिक करें. फॉर्म में दी गई जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें. आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद उसे जमा कर दें. फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









