सरकारी नौकरी: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, जानें डिटेल
AajTak
उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने 1763 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 18 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर 2025 तक rrcpryj.org पर जाकर कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार के पास 10वीं/12वीं/आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए.
उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने 1763 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से 18 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष की होगी.
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास 10वीं, 12वीं, आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों की अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए. वही, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूडी (सामान्य) को 10 वर्ष की छूट और भूतपूर्व सैनिक को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.
कब तक कर सकते हैं आवेदन इस पोस्ट के लिए आवेदन 18 सितंबर 2025 से लेकर 17 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, महिलाएं को कोई फीस नहीं लगेगा. वहीं, अन्य सभी पोस्ट के लिए 100 रुपये लगेंगे.
कैसे होगा सेलेक्शन इस पोस्ट के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सेलेक्शन होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











