
सबसे खुशहाल देश फिनलैंड में बढ़ रहे उदास लोग, हकीकत के कितने करीब है UN की हैप्पीनेस रिपोर्ट?
AajTak
कई सालों से फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है. अगले एकाध महीने में एक बार फिर ये लिस्ट आएगी. हो सकता है कि फिन्स एक बार फिर बाजी मार जाएं. वैसे जरूरी नहीं कि जो दिख रहा है, वो सच भी हो. कई बेहद गरीब और आतंक से जूझते देश भी इस लिस्ट में ऊपर रहे. तो क्या हैप्पीनेस इंडेक्स के पैमाने गलत हैं?
पिछले सात सालों से हम जानते हैं कि फिनलैंड दुनिया का सबसे खुश देश है. अमेरिका और भारत जैसे देश परेशान मुल्कों की श्रेणी में हैं. जबकि आतंक से जूझते कई हिस्से मजे में हैं. ये दावा यूनाइटेड नेशन्स के सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन्स नेटवर्क का है. ये बात अलग है कि जिन फिन्स को सबसे खुश बताया जा रहा है, वे खुद डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. तो क्या इसका मतलब ये है कि हैप्पीनेस इंडेक्स हवाहवाई है? या फिर फिनलैंड में ही कुछ बदल रहा है?
क्यों शुरू हुआ हैप्पीनेस को जांचने का सिलसिला कुछ साल पहले की बात है, जब दुनिया के बड़े नेता और पॉलिसी बनाने वाले उलझन में थे कि उनकी कोशिशों से देश की तरक्की हो रही है, बड़े घर, बड़े कारखाने बन रहे हैं. घूमने-फिरने के लिए पार्क और म्यूजियम भी हैं. लेकिन ये क्या सब जनता के लिए काफी है. क्या लोग खुश हैं? इसी का जवाब खोजने का बीड़ा उठाया यूनाइटेड नेशन्स ने.
साल 2012 में उसने एक रिपोर्ट शुरू की, जिसे नाम दिया- वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट. इससे वे यह जांचना चाहते हैं कि आखिर कौन सी चीज लोगों को खुश रखती है, जीडीपी या फिर सोशल स्ट्रक्चर. इस सोच के पीछे भी यूएन या यूएस नहीं, बल्कि एक छोटा सा देश था भूटान. सत्तर के दशक में वहां के राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक ने यह कहकर दुनिया को चौंका दिया कि उनके लिए जीडीपी की बजाए ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस मायने रखता है. यही सोच फैलकर संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई.
अब हर साल कुछ पैमाने लेते हुए अलग-अलग देशों में सर्वे होता है और नंबरों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है.
इस रिपोर्ट में छह बड़े सवाल पूछे जाते हैं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










