'सबके प्रयास से ही सशक्त होगा इंडिया मोमेंट', पीएम मोदी का IT कॉन्क्लेव के मंच से संदेश
AajTak
India Today Conclave 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में पहुंचे. इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कॉन्क्लेव में 7वीं बार आने के लिए आभार जताया. वहीं पीएम ने कहा कि आज दुनिया के बड़े इकोनॉमिस्ट, एनालिसिस्ट, थिंकर, सभी कह रहे हैं कि It is India's Moment.
India Today Conclave 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में पहुंचे. इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कॉन्क्लेव में 7वीं बार आने के लिए आभार जताया. वहीं पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं, ये भारत का समय है. उन्होंने कहा- मैंने 20 महीने पहले लालकिले से मैंने कहा था-यही समय है, सही समय है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के बड़े इकोनॉमिस्ट, एनालिसिस्ट, थिंकर, सभी कह रहे हैं कि It is India's Moment.
पीएम ने कहा कि पहले घोटालों की खबरें ज्यादा आती थीं, आज भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की न्यूज आती है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को पहले दिल और दिल्ली की दूरी अखरती थी, मैं वहां जाने की हाफ सेंचुरी मार चुका हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज इतने सारे ग्लोबल चैलेंज हैं. 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी सबसे बड़ा संकट है. दो देश महीनों से युद्ध में हैं. पूरी दुनिया की सप्लाई चेन अस्त-व्यस्त है. ऐसी स्थिति में द इंडिया मूमेंट की बात होना सामान्य नहीं है. ये एक नया इतिहास बन रहा है, जिसके हम सभी साक्षी हैं.
पीएम ने बताया कि आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है. आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है. आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मेन्यूफेक्चर्र है.
पीएम ने कहा- आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्श रेट में नंबर-1 है.आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है. ऐसी कितनी ही बातों पर चर्चा होती नहीं है, लेकिन चलो पुरानी बातें कभी किसी को जरूरत पड़ेगी तो खोदकर निकालेगा.
इंडिया मूमेंट में प्रॉमिस के साथ परफॉर्मेंस भी जुड़ी

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.