
सड़क पर मलबा, बगल में खाई... कंधे पर बाइक उठाकर 'बाहुबली' ने ऐसे जान बचाई
AajTak
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के एक 'बाहुबली' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चम्बा के तिस्सा में सड़क पर बारिश से मलबा आ जाने के कारण एक व्यक्ति अपने कंधों पर बाइक उठा कर मलबे के बीच चलता दिखा.
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में सोमवार और मंगलवार को भी भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया. जगह-जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए. भारी बारिश के चलते मलबा सड़कों और लोगों के घरों में आ गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह पर मलबा हटाने का काम जारी है. इस बीच एक 'बाहुबली' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, चम्बा के तिस्सा में सड़क पर बारिश से मलबा आ जाने के कारण एक व्यक्ति अपने कंधों पर बाइक उठा कर मलबे के बीच चलता दिखा. मलबे के कारण वह अपनी बाईक से सड़क को पार नहीं कर पा रहा था. इस वजह से उसने बाईक को कंधे पर ही उठा लिया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










