
सऊदी अरब में भी बॉलीवुड का जलवा, शादी में 'छम्मक छल्लो' पर जमकर थिरके लोग, VIDEO
AajTak
सऊदी अरब की एक शादी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ आदमी शाहरुख खान के गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस कर रहे हैं. ये लोग बकायदा गाने का हुक स्टेप भी कर रहे हैं.
कहते हैं न कि हिंदुस्तानी खाना हो या हिंदी गाना, दोनों का ही दुनियाभर में भौकाल है. समय- समय पर ये बात सच होती भी साबित होती है. हाल में एक बार फिर इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. ये वीडियो सऊदी अरब की एक शादी समारोह का है जिसमें जश्न मनाते हुए लोगों डांस कर रहे हैं.
यहां हैरानी की बात ये है कि ये लोग शाहरुख खान की फिल्म रा वन के गाने 'छम्मक छल्लो' पर थिरक रहे हैं. ये लोग बकायदा गाने का हुक स्टेप भी कर रहे हैं.रियाद कनेक्ट नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयरक किए गए वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
वीडियो में, सऊदी के कुछ लोग न केवल 'छम्मक छल्लो' पर डांस कर रहे हैं. बल्कि वे इसकी गजब की लिपसिंग भी कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें गाना याद हो.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सऊदी शादी का वायरल वीडियो - हर कोई शाहरुख की फिल्म के बॉलीवुड गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस कर रहा है. ये एनर्जेटिक सेलिब्रेशन गजब का है!'
दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 13.1 मिलियन बार देखा गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर ढेरों रिएक्शन भी दिए हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'वैसे अरब लोग भारतीय फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं...' . एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारतीय म्यूजिक की ताकत. यो हबीबी, भारत में आपका स्वागत है'.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










