
सऊदी अरब ने सीरिया को लेकर उठाया अहम कदम, 12 सालों बाद किया ये काम
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सीरिया के साथ अपने संबंधों की खटास को खत्म करने का फैसला किया है. 12 सालों बाद पहली बार हो रहा है कि सऊदी अरब सीरिया में अपना राजदूत नियुक्त करने जा रहा है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कभी दुश्मन देश रहे सीरिया के साथ अपने संबंधों को फिर से बहाल करने की घोषणा कर दी है. रविवार को खबर आई कि सऊदी अरब 12 सालों तक सीरिया के साथ अपने संबंधों को निलंबित रखने के बाद राजधानी दमिश्क में अपने राजदूत की नियुक्ति कर रहा है. संबंधों को सुधारने के मकसद से एक साल पहले ही सीरिया को अरब लीग में भी शामिल किया गया था.
सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने 2012 के बाद से सीरिया में सऊदी के पहले राजदूत के रूप में फैसल अल-मुजफेल की नियुक्ति की घोषणा की है. सऊदी ने राजदूत की नियुक्ति की घोषणा 22 देशों के समूह अरब लीग में सीरिया के दोबारा शामिल होने के एक साल से अधिक समय बाद की है.
साल 2011 में सीरिया में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे जिसे राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार ने क्रूरता से दबा दिया था. इसके विरोध में सऊदी अरब ने सीरिया के साथ अपने संबंधों को निलंबित कर दिया था. सऊदी ने साल 2012 में सीरिया के साथ अपने संबंध तोड़े थे.
अब जबकि राजनयिक संबंध दोबारा बहाल हो गए हैं, सीरिया की सरकारी मीडिया या फिर अधिकारियों ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
14 सालों से गृहयुद्ध की चपेट में है सीरिया
सीरिया का विद्रोह समय के साथ गृहयुद्ध में बदल चुका है और 14 सालों बाद इस गृहयुद्ध ने पांच लाख लोगों की जान ले ली है. गृहयुद्ध के कारण 2.3 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. युद्ध लंबे समय से काफी हद तक रुका हुआ है और इसे खत्म करने के लिए राजनीतिक समाधान तलाशे जा रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









