
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले पर SC में आज होगी सुनवाई, निचली अदालत के फैसले को दी गई चुनौती
AajTak
संभल जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली ये एसएलपी यानी विशेष अनुमति याचिका कमेटी ऑफ शाही जामा मस्जिद संभल बनाम हरि शंकर जैन के नाम से दाखिल हुई है. संभल मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने निचली अदालत के मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कराने के आदेश को चुनौती दी है.
संभल की जामा मस्जिद में सर्वे और हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. शुक्रवार को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होगी. संभल की जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
SC में सर्वेक्षण कराने के आदेश को चुनौती
संभल जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली ये एसएलपी यानी विशेष अनुमति याचिका कमेटी ऑफ शाही जामा मस्जिद संभल बनाम हरि शंकर जैन के नाम से दाखिल हुई है. संभल मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने निचली अदालत के मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कराने के आदेश को चुनौती दी है.
याचिका में निचली अदालत के फैसले पर तुंरत रोक लगाने की गुहार लगाई गई है. CJI की बेंच शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगी. मुस्लिम पक्ष ने गुरुवार को भी CJI संजीव खन्ना से इस संवेदनशील मामले पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था.
वकील ने मामले को बताया 'असाधारण'
सीनियर एडवोकेट हुजैफा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये असाधारण मामला और परिस्थिति है इसलिए अदालत की ओर से असाधारण कदम उठाया जाए. संभल मस्जिद कमेटी ने अपनी याचिका में कहा कि सिविल कोर्ट ने एकपक्षीय रूप से सर्वेक्षण के आदेश पारित किए तथा उसी दिन सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया, जिसमें बहुत जल्दबाजी की गई. न तो नोटिस जारी किया गया और न ही प्रभावित पक्षों से जवाब मांगा गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












