
शॉकिंग! किसी को भनक नहीं लगी, मॉल में 4 साल रहा शख्स, फिर हुआ भंडाफोड़
AajTak
आरोपी शख्स पेशे से एक आर्टिस्ट है. वह इमारत में सीक्रेट घर बनाकर चार साल तक रहा. फिर एक दिन उसका भंडाफोड़ हो गया. हैरानी की बात ये है कि इस घर में जरूरत का सभी सामान, जैसे सोफा और टेलीविजन भी था. वह यहां एक आर्टिस्ट को भी यही दिखाने लाया था कि उसने किस तरह इस जगह को सुधारा है.
एक शख्स शॉपिंग सेंटर में चार साल तक 'सीक्रेट फ्लैट' बनाकर रह रहा था और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी. जब उसका भंडाफोड़ हुआ, तो उस पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए. आरोपी की पहचान 52 साल के आर्टिस्ट माइकल टाउनसेंड के तौर पर हुई है. ये घटना अमेरिका के रोड आइलैंड की है. माइकल शहर की ऐतिहासिक मिल इमारत में रहा करता था. इसे साल 2003 में किसी ने खरीद लिया और माइकल बेघर हो गया. बिल्डर ने कहा कि वह इस इमारत को दोबारा विकसित करेगा.
इसके बाद माइकल इसी बिल्डर के अन्य प्रोजेक्ट्स को देखने गया. जिनमें प्रोविडेंस प्लेस मॉल का निर्माण शामिल था. उसे पता चला कि बिल्डिंग में ही एक सीक्रेट जगह है, जिसे कोई इस्तेमाल नहीं करता. इसी पल माइकल ने सोच लिया कि एक आर्टिस्ट होने के नाते अब इसे सुधारने की जिम्मेदारी उसकी है. वह यहां चार साल तक रहा. हालांकि साल 2007 में उसका भंडाफोड़ हो गया. माइकल का कहना है कि जिस बिल्डिंग में वो पहले रहता था, वहां का किराया तब 350 डॉलर था, लेकिन अब बढ़कर 2000 डॉलर हो गया है.
पहले ही कुछ नया करने का सोचा
उसने कहा कि इमारत के निर्माण की शुरुआत से ही उसने मामले में कुछ नया करने का सोच लिया था. उसे अगले दो साल तक सिटी मीटिंग्स में बुलाया जाता रहा. यहां वो कई बिल्डरों से मिला और उनकी फिलॉस्फी समझने की कोशिश की. माइकल ने कहा कि बिल्डरों की सोच ये है कि अगर कोई इलाका उन्हें अविकसित लगता है, तो उसे विकसित करना उनकी जिम्मेदारी है. इसी बात को ध्यान में रखकर जब मैं मॉल के निर्माण को देखने गया, तो वहां एक अविकसित जगह दिखी और मैंने सोचा कि उसे विकसित करने की जिम्मेदारी मेरी है.
मॉल 13 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 9 मंजिले हैं. इसी बीच माइकल ने 750 स्क्वायर फीट में फैली इस सीक्रेट जगह को विकसित करना शुरू कर दिया. इसमें खिड़कियां नहीं थीं. इसमें छोटा सा घर बनाया गया. वह यहां सोफा समेत अन्य जरूरी सामान लेकर आया. सभी तरह का सामना रखने के लिए अलमारी लाई गई. माइकल से गलती ये हो गई कि वो चीन के एक आर्टिस्ट को दिन के समय अपना घर दिखाने के लिए ले आया था. इसी के कारण किसी ने इन्हें देख लिया. तब माइकल घर पर नहीं था. हालांकि इसके बाद ऐसा हुआ, जब माइकल घर पर ही था, उसी समय पेट्रोलिंग वाले वहां आ गए. तब इन्हें ये जगह खाली करके जाना पड़ा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











