
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
ABP News
शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. बाजार में इस गिरावट से निवेशकों के करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट की वजह क्या है?
Stock Market Crash Reasons: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 961.42 अंक फिसलकर 81,287.19 के लेवल पर दिन की समाप्ति की. वहीं, निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल हो गई.
निफ्टी 317.90 अंक की गिरावट के साथ 25,178.65 के लेवल पर बंद हुई. एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली का दौर रहा. जानकारी के अनुसार, बाजार में इस गिरावट से निवेशकों के करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट की वजह क्या है?
1. अमेरिका-ईरान विवाद से उपजी अनिश्चितता
यूएस और ईरान के बीच गुरुवार को न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बातचीत का कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं निकला. दोनों देशों के बीच दूरियां अभी भी बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ऐसे माहौल में एयरक्राफ्ट और वॉरशिप का एक बड़ा बेड़ा इकट्ठा करने की बात कही है.













