
शादी से पहले लड़के को बताया सरकारी अधिकारी, निकला बेरोजगार, मायके लौटी लड़की ने दर्ज कराया केस
AajTak
UP News: महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2017 में पूरे रीति रिवाजों से मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई थी. रिश्ता तय करते समय लड़के के पिता ने अपने बेटे को फूड सिक्योरिटी ऑफिसर बताया था. शादी में 25 लाख रुपये दहेज भी लिया गया था. लेकिन बाद में लड़की को पता चला कि उसका पति तो बेरोजगार है. पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला और उसके परिवार से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुरालवालों ने अपने बेटे को सरकारी अधिकारी बताकर लड़की पक्ष को धोखे में रखा और यह विवाह संबंध कर लिया. लड़केवालों ने शादी में 25 लाख रुपये का दहेज भी ले लिया. महिला शादी के बाद जैसे-तैसे वह ससुराल में रहने लगी तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी और फिर 10 लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी. अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
कोतवाली थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत को यह शिकायती आवेदन दिया. जिसमें बताया गया कि उसकी शादी 2017 में हिंदू रीति-रिवाज से मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई थी. शादी से पहले महिला के पति को एफसीआई डिपार्टमेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत बताया गया था. इसके अलावा ससुर ने उस कार्यलय का आईडी कार्ड भी दिखाया था. रिश्ता तय होने के बाद महिला के पिता ने 10 लाख रुपये नगद, 20 तोले के जेवरात और एक i20 कार समेत अन्य गृहस्थी का सामान दहेज स्वरूप दिया था.
इसके बाद जब महिला ससुराल पहुंची तो उसको पता चला कि पति किसी पद पर कार्यरत नहीं है. यह सब पति और ससुर ने कूटरचित ID कार्ड तैयार कर धोखाधड़ी करते हुए शादी की है. जिस पर महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी.
परिजन अपने रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुचे तो पति और ससुर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए और कहा कि लड़की को खुशहाल देखना चाहते हो तो 10 लाख रुपये और दहेज के रूप में और दो. जिस पर महिला के परिजनों ने मना कर दिया और कहा कि 25 लाख रुपये पहले ही शादी पर खर्च कर चुके हैं. कई बार समझाने पर कुछ दिन के लिए मान गए और महिला जब दोबारा ससुराल गई तो दहेज के रूप में फिर 10 लाख की मांग करने लगे.
महिला के विरोध करने पर मारपीट और प्रताड़ित करने लगे. पति रोजाना शराब के नशे में बुरी तरह मारपीट करने लगा. पिटाई से पीड़िता बेहोश हो जाती थी. परिजन उसका मोबाइल भी छीन लेते थे. दहेज न देने पर मार डालने और दूसरी शादी करने की धमकी देते थे. जिससे परेशान होकर महिला अपनी बेटी के साथ मायके लौट आई और ससुरालवालों के खिलाफ एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन दिया.
एसपी अभिनन्दन ने इस मामले में सीओ सिटी को जांच के कार्यवाही करने का निर्देश दिया. जांच के बाद महिला थाना बांदा में 4 अगस्त को 419, 420, 498A सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






