
शादी के 20 साल बाद पता चला पत्नी से जुड़ा ये सीक्रेट, अब Divorce दे रहा पति
AajTak
ये शख्स अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है. उसे पत्नी के कॉलेज के वक्त के बड़े सीक्रेट के बारे में पता चल गया. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी कहानी लोगों को बताई है. साथ ही कहा कि वो धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकता है.
एक शख्स ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर शेयर की है. उसने लोगों को अपनी जिंदगी में चल रही परेशानी बताई. उसने बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो गए हैं. लेकिन पत्नी के कॉलेज के वक्त का एक बड़ा सीक्रेट पता चला है. जिसके कारण वो अंदर तक टूट गया है. वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा.
उसने बताया कि पत्नी ने उसे रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में धोखा दिया था, तब उसे इस बारे में नहीं पता था. लेकिन अब पता चला है. मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा कि वो अपनी पत्नी से हाई स्कूल में पहली बार मिला.
वो एक साल सीनियर थी. दोनों को प्यार हो गया. डेटिंग शुरू हुई. रिलेशनशिप अच्छा चला. बीच में कुछ वक्त के लिए दोनों दूर रहे, लेकिन तब भी सब ठीक था. बाद में शादी भी हो गई. कपल के दो बच्चे हैं. शादी के ये 20 साल खुशियों भरे रहे.
शख्स का कहना है कि पत्नी ने रिलेशनशिप के दिनों में कुछ ऐसा किया था, जो आज तक सीक्रेट था. मगर उसे अब इस बारे में पता चला गया है. इससे उसका दिल टूट गया है. वो पत्नी को माफ नहीं कर पा रहा. और तलाक दे रहा है.
शख्स ने कहा कि पत्नी के कॉलेज के पहले और दूसरे साल में दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप था. उस दौरान उसने एक साल हाई स्कूल में और दूसरा कम्युनिटी कॉलेज में बिताया. बाद में दोनों ने एक ही शहर में एक ही कॉलेज में दाखिला लिया. तब से दोनों साथ रहे. ग्रेजुएशन के बाद शादी कर ली.
कैसे खुला सीक्रेट?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










