
शादी के 20 साल बाद खुला राज, पति के साथ ऐसा क्या कर रही बहन? महिला के उड़े होश
AajTak
एक महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किया है. यहां उसने बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो गए हैं. उसे अब जाकर अपनी बहन के राज के बारे में पता चला है. जिससे वो काफी गुस्सा है.
जब आप किसी से शादी करें और पूरी उम्र उसी के साथ गुजारने का इरादा हो, तो उम्मीद रहती है कि आपका परिवार भी उस शख्स को पूरी तरह स्वीकार करेगा. आप अगर अपने पार्टनर का सम्मान करते हैं, तो चाहेंगे कि परिवार के बाकी लोग भी ऐसा ही करें. लेकिन एक महिला को शादी के 20 साल बाद जो पता चला, उससे वो हैरान रह गई. उसे पता चला कि इतने वक्त से उसकी बहन उसके पति के साथ वैसे व्यवहार नहीं कर रही थी, जैसा उसे करना चाहिए था.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि उसकी बहन 20 साल से उसके पति को उसके असली नाम से नहीं पुकार रही थी. बल्कि वो उसका मजाक उड़ाने के लिए अलग नाम से पुकारती है. जब उसने बहन से इस मसले पर बात की तो वो बोलने लगी कि ऐसा रिश्ते को बेहतर करने के लिए कर रही थी.
महिला का कहना है कि किसी को सम्मान न देकर आप कैसे रिश्ते को अच्छा कर सकते हैं. उसने कहा कि उसका वर्तमान जीवनसाथी उसका दूसरा पति है. दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं. उसका 1980 के दशक में पहले पति से तलाक हुआ था. हालांकि उसकी बहन अपने जीजा को गलत नाम से पुकारती आ रही है.
महिला को पता चला कि उसकी बहन उसके पति को उसके एक्स (पूर्व पति) के नाम से पुकारती है. रेडिट पर पोस्ट करते हुए महिला लिखती है, 'मेरी बहन मेरे पति को मेरे एक्स के नाम से संबोधित करती है. मैंने उस शख्स को 1980 के दशक में तलाक दे दिया था और उसकी मौत तक हो चुकी है.
लेकिन मेरी बड़ी बहन का दावा है कि वो मेरे साथ अच्छा रिश्ता चाहती है इसलिए मेरे पति को 20 साल से मेरे एक्स के नाम से पुकार रही है. ये चीज दिमाग चकरा देने वाली है. ये बात मुझे कुछ हफ्ते पहले पता चली है. आज भी मेरी बहन ने उन्हें गलत नाम से पुकारा. मेरी अपनी बहन से सबसे बड़ी शिकायत यही है कि वो लोगों के साथ ठीक से व्यवहार नहीं करती.'
महिला आगे लिखती है, 'मेरी बहन मुझे पागल कर देती है. और ये सच है कि हम कभी एक दूसरे के क्लोज नहीं रहे.' उसके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कहा, 'ये काफी अजीब है. इस बात ने तो मुझे भी परेशान कर दिया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










