
'शरिया कानून यहां लागू नहीं होने देंगे, हमारे कल्चर से कहीं मैच नहीं करता', इटालियन PM जॉर्जिया मेलोनी की चरमपंथ पर दो टूक
AajTak
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इस्लाम पर बड़ा बयान देते हुए सऊदी अरब पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि इटली में इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब से फंडिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां शरिया कानून लागू है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने इस्लाम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यूरोप में इस्लाम को बढ़ावा देने की एक प्रक्रिया चल रही है. यह यूरोप के शहरों को मूल्यों के खिलाफ है. मेलोनी ने सऊदी अरब पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सऊदी अरब इटली में इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों (Islamic cultural centers) को आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है. सऊदी को लेकर उन्होंने कहा कि उस देश में शरिया कानून लागू है.
इटली की पीएम ने आगे कहा,'इस्लामिक संस्कृति की एक निश्चित व्याख्या और हमारी सभ्यता के अधिकारों और मूल्यों के बीच अनुकूलता की समस्या है. यह बात छिपी नहीं है कि इटली के ज्यादातर इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब फंडिंग कर रहा है. सऊदी अरब में शरिया लागू है और शरिया का मतलब है व्यभिचार पर पत्थर मारना, मजहब को छोड़ने पर मौत की सजा, समलैंगिकता के लिए भी मौत. मेरा मानना है कि यह प्रश्न पूछे जाने चाहिए, जिसका सामान्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए.'
इटली की पहली महिला PM हैं मेलोनी
बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. वो एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं. वो धुर दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' से हैं. जॉर्जिया मेलोनी साल 2008 में 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनी थीं. इसके चार साल बाद यानी साल 2012 में उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई.
एलजीबीटी विरोधी होने के लग चुके आरोप

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









