
शख्स ने चलती ट्रेन पर खेला खूनी खेल, बार-बार मौत को दी मात, डरावना VIDEO वायरल
AajTak
man subway surfers stunt: वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स की काफी आलोचना कर रहे हैं. इनका कहना है कि ऐसा खतरनाक खेल खेलने के कारण उसकी जान तक जा सकती थी.
एक शख्स ने 'Subway Surfers' गेम को रिक्रिएट करने की कोशिश में वो किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी. उसने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट किए. इस दौरान रास्ते में एक पुल आता है. वो बैरियर आने पर बैठ जाता है और फिर दोबारा खड़ा हो जाता है. ये स्टंट वो तेज रफ्तार वाली चलती ट्रेन पर करता है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स की काफी आलोचना कर रहे हैं. इनका कहना है कि ऐसा खतरनाक खेल खेलने के कारण उसकी जान तक जा सकती थी.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर amarbanglaremati नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये मामला बांग्लादेश का है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसमें दिखाई दे रहे शख्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कहा, 'बांग्लादेश बिगेनर्स के लिए नहीं है.' वहीं शख्स की इतनी खतरनाक स्टंट करने की हिमाकत देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में शख्स खतरनाक तरीके से चलती ट्रेन की छत पर खड़ा नजर आ रहा है. ऐसा लगा मानो शख्स सबवे सर्फर्स के मेन कैरेक्टर की नकल कर रहा हो. वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.
लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'कैमरामैन पुलिस अफसर है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भाई अपनी जिंदगी के साथ खेल रहा है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मरने के लिए बेवकूफों वाला तरीका अपना रहा है.' वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'ये बहुत खतरनाक है. एक गलत कदम इसके सिर को धड़ से अलग कर सकता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










